खेल

विराट कोहली और शुभमण गिल का शानदार शतक, श्रीलंका को दिया 391 रनों का लक्ष्य

किर्तेश ढोबले

तिरुवनंतपुरम: तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे तीसरे वनडे में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 390 रन बनाए हैं। वहीं, श्री लंका को जीत के लिए 391 रन बनाने होंगे। भारत के लिए स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने दमदार 166 रनों की पारी खेली। कोहली का वनडे क्रिकेट में यह उनका 46वां शतक है। इस मैच में कोहली के अलावा शुभमन गिल ने भी शतक जड़ा। उन्होंने 116 रन बनाए।  श्रीलंका की ओर से लाहिरू कुमारा और कासुन रजिता ने दो-दो विकेट चटकाए।

भारत की तरफ से ओपनिंग करते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने अच्छी शुरूआत की लेकिन इस पारी को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। रोहित शर्मा 49 गेंदों पर 42 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, शुभमन गिल और विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 97 गेंदों पर 116 रनों की पारी खेली।  शुभमन गिल ने अपनी पारी में 14 चौके और 2 छक्के जड़े। जबकि विराट कोहली ने 85 गेंदों पर अपना 46वां वनडे शतक पूरा किया। श्रीलंका की ओर से लाहिरू कुमारा और कासुन रजिता ने दो-दो विकेट चटकाए।

कोहली की विराट पारी 

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतक लगाया। विराट कोहली ने नाबाद 166 रनों की पारी खेली। जिसमें उन्होंने 13  चौके और आठ छक्के लगाए। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में कोहली ने वनडे करियर का 46वां शतक जड़ा। तिरुवनंतपुरम में किंग कोहली ने सिर्फ 85 गेंदों में शतक लगाया। 

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिल्लू ताजपुरिया गैंग का गुर्गा पवन उर्फ मक्खी दबोचा गया

ट्रेन में मिला 54 वर्षीय महिला का शव, सफाई के दौरान खुला वारदात का राज; CCTV से 31 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम