विनोद कांबली सौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
खेल

Vinod Kambli: ओल्ड एज होम में हैं विनोद कांबली, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO, हेल्थ पर दी बड़ी अपडेट

Vinod Kambli Health Update: विनोद कांबली का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘निदान’ सेंटर में नजर आ रहे हैं। विनोद कांबली ने वहां की सुविधाओं और मिल रहे प्यार की तारीफ की।

प्रिया जैस

Vinod Kambli Nidan Old Age Home: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली ने अपनी सेहत को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। सोशल मीडिया पर विनोद कांबली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर फैंस थोड़े चिंतित भी दिखाई दे रहे है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है की वे एक ओल्ड एज होम में हैं। उनकी इस हालत को देखकर उनके फैंस के मन में उनकी सेहत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे है। हालांकि, वायरल वीडियो में वे यह कहते नजर आ रहै है कि वे काफी खुश है।

विनोद कांबली ने वीडियो में क्या कहा?

विनोद कांबली इस वीडियो में ओल्ड एज होम की तारीफ करते नजर आ रहे है। इसमें दिग्गज खिलाड़ी ने कहा कि मैं इस समय ठाणे के ओल्ड एज होम में हैं। विनोद कांबली ने बताया कि वे अभी 'निदान' में हैं।

कांबली ने वहां की सुविधाओं की तारीफ करते हुए कहा कि वहां के इंतजाम बहुत अच्छे हैं और साफ-सफाई व अन्य सभी चीजें बेहतरीन हैं। उन्होंने आगे कहा कि वहां रहने के दौरान उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं होता कि वे घर से दूर हैं, और उन्हें वहां के लोगों से बहुत प्यार और सम्मान मिल रहा है।

स्वास्थ्य की दिक्कतों के कारण खबरों में बनें रहे विनोद कांबली

54 साल के विनोद कांबली का यह वीडियो इंटरनेट पर क्रिकेट फैन्स के बीच चिंता का विषय बन गया है। जहां कई लोग उनकी हालत को लेकर दुख जता रहे हैं, वहीं कुछ लोग उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे है।

गौरतलब है कि विनोद कांबली हाल के दिनों में बीमारी, आर्थिक तंगी और निजी जिंदगी से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे थे, जिसके कारण वे खबरों में बने रहें। इससे पहले भी उनके कुछ वीडियो वायरल हुए थे जिनमें वे बिना सहारे के चल पाने में असमर्थ दिखे थे। ऐसे दृश्यों ने भारतीय क्रिकेट फैन्स को बहुत दुखी किया था।

ब्रेन स्ट्रोक का बना हुआ है खतरा

कुछ समय पहले खबर आई थी कि पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली की हालत पहले से बेहतर है, लेकिन दिमाग में मौजूद क्लॉट और कमजोर याददाश्त के कारण भविष्य में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बना हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार कांबली के दिमाग में जमा क्लॉट अब भी मौजूद है, जिसे हटाना संभव नहीं है। इसी वजह से उन्हें ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बना हुआ है। उनकी याददाश्त भी काफी कमजोर हो चुकी है, हालांकि पिछले छह महीनों में इसमें ज्यादा गिरावट नहीं आई है।

विनोद कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट मैच खेले

विनोद कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट मैच खेले और लगभग 54 के शानदार औसत से 1,084 रन बनाए, जिसमें चार शतक शामिल हैं। उनके नाम सबसे तेजी से 1,000 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड भी है।

हाल ही में यशस्वी जायसवाल इस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंचे थे, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। यशस्वी ने 16 पारियों में यह मुकाम हासिल किया और इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहे। वनडे इंटरनेशनल (ODI) में, कांबली ने 104 मैच खेले और लगभग 32 के औसत से 2,477 रन बनाए, जिसमें दो शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज