ICC Action on Yashasvi Jaiswal and Asitha Fernando: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन एक बड़ा विवाद देखने को मिला था। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो बीच मैदान पर ही झगड़ा हो गया था।
अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने दोनों खिलाड़ियों पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। ये मामला मैच के पहले दिन भारतीय पारी के 17वें ओवर के दौरान का है।
बता दें कि श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने जैसे ही यशस्वी को आउट किया, उसी वक्त मैदान का माहौल थोड़ा गरमा गया था। आउट होने के बाद पवेलियन की ओर लौटते समय जायसवाल फर्नांडो की तरफ गए और दोनों के बीच कुछ बहस हुई।