विनेश फोगाट (सौजन्यः एक्स)  
खेल

विनेश फोगाट के नाम होगा सिल्वर मेडल या नहीं, आज रात होगा फैसला

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट के सिल्वर मेडल की मांग पर आज फैसला आने वाला है। उन्हें वजन से केवल 100 ग्राम ज्यादा होने की वजह फाइनल मुकाबले से पहले डिसक्वालीफाई कर दिया गाया था।

मृणाल पाठक

पेरिस: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के स्टार पहलवान अपना फाइनल मुकाबला खेलने से पहले ही अयोग्य घोषित हो गईं। वह अपने वजन से केवल 100 ग्राम ज्यादा थीं, जिसकी वजह से उन्हें डिसक्वालीफाई कर दिया गाया। लेकिन इसके बाद उन्होंने सिल्वर मेडल की मांग की है। जिसका फैसला आज सुनाया जाएगा। भारतीय समयानुसार यह फैसला रात 9.30 बजे आ सकता है।

खेल पंचाट (कैस) का तदर्थ प्रभाग भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की अपील पर शनिवार को यहां स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे (भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे) अपना फैसला सुनाएगा। मामले की सुनवाई शुक्रवार को समाप्त हुई जिसमें कैस ने विनेश की अपील स्वीकार कर लिया। विनेश ने फाइनल की सुबह 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य ठहराये जाने के खिलाफ अपील की थी।

कैस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘ओलंपिक खेलों से संबंधित कैस मध्यस्थता नियमों के अनुच्छेद 18 के आवेदन के तहत कैस के तदर्थ प्रभाग के अध्यक्ष ने पैनल को 10 अगस्त 2024 को पेरिस के समय 18:00 बजे तक फैसला देने के लिए समय सीमा बढ़ा दी है।"

ओलंपिक के दौरान विवाद निवारण के लिए विशेष रूप से बनाए गए तदर्थ प्रभाग ने कहा था कि रविवार को पेरिस खेलों के समापन से पहले फैसले की उम्मीद की जा सकती है। सुनवाई के बाद भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने शुक्रवार को कहा कि उसे सकारात्मक फैसले की उम्मीद है।

आईओए ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय ओलंपिक संघ को उम्मीद है कि पहलवान विनेश फोगाट द्वारा खेल पंचाट (कैस) के तदर्थ प्रभाग के समक्ष उनके वजन में विफलता के खिलाफ दायर आवेदन का सकारात्मक समाधान होगा।''

विनेश की जगह फाइनल में क्यूबा की पहलवान युस्नेलिस गुजमान लोपेज उतरीं, जो सेमीफाइनल में उनसे हार गई थीं। भारतीय पहलवान ने अपनी अपील में लोपेज के साथ संयुक्त रजत पदक दिये जाने की मांग की है क्योंकि मंगलवार को अपने मुकाबलों के दौरान उनका वजन निर्धारित सीमा के अंदर था। विनेश का पक्ष जाने माने सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे और विदुष्पत सिंघानिया ने रखा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता