वान्या शर्मा  (सोर्स - सोशल मीडिया)
खेल

दिल्ली की 8 साल की वान्या शर्मा ने योगासन चैंपियनशिप में जीते 2 गोल्ड, वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई

UYSF World Cup Yogasana: 8 साल की वान्या शर्मा ने एशिया पैसिफिक योगासन चैंपियनशिप में 2 गोल्ड जीतकर इतिहास रचा और दिसंबर में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया।

सृष्टि मौर्य

8-Year-Old Vanya Sharma Yoga Gold Medalist: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-22 की रहने वाली 8 साल की वान्या शर्मा ने योग में देश का नाम रोशन किया है। बैंकॉक में आयोजित चौथी यूवाईएसएफ एशिया पैसिफिक योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में वान्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड मेडल जीते।

वान्या ने अपनी उम्र वर्ग की स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करने के साथ ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ की ट्रॉफी भी अपने नाम की। इस स्पर्धा में उन्होंने अपने से बड़ी उम्र के खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए ये उपलब्धि हासिल की।

वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया

इस प्रदर्शन के दम पर वान्या ने दिसंबर में होने वाले यूवाईएसएफ वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। चैंपियनशिप में श्रीलंका, बांग्लादेश और मलेशिया समेत कुल 7 देशों के करीब 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

वान्या ने बताया कि वह सिर्फ 2 साल की उम्र से योग कर रही हैं। उनके मुताबिक, वो रोज करीब 2 घंटे योग की प्रैक्टिस करती हैं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 6 से 8 साल की उम्र वर्ग में हिस्सा लिया था।

पिता ही है कोच

वान्या के पिता हेमंत शर्मा ही उनके कोच भी हैं। उन्होंने बताया कि वान्या रोज शाम 4 से 6 बजे तक योग की ट्रेनिंग करती हैं। इस दौरान वो अलग-अलग आसन के साथ वॉर्मअप पर भी ध्यान देती हैं। हेमंत ने बताया कि वान्या ने अपने उम्र वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा 'चैंपियन ऑफ चैंपियंस' स्पर्धा में उन्होंने बड़ी उम्र के खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़कर ट्रॉफी जीती।

वान्या इससे पहले भी कई योग प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर चुकी हैं। उनके पिता ने उम्मीद जताई कि अगर भविष्य में योग को ओलंपिक खेलों में शामिल किया जाता है, तो उनकी बेटी भारतीय टीम का हिस्सा बन सकेगी।

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी का सिस्टम सक्रिय, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में तेज बारिश के आसार

‘धौंस’ या ‘अहंकार’ के आगे नहीं झुकेगा ईरान, नई दिल्ली से राष्ट्रपति पेजेशकियन का स्पष्ट मैसेज

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, ED की कार्रवाई के बाद लिया फैसला

NEET UG 2026: कर्नाटक से यूपी तक बढ़ीं MBBS सीटें, जानिए आपके राज्य में अब कितनी सीटें? देखें पूरी लिस्ट

BRICS Summit 2026 LIVE: बीजिंग से भारत के लिए रवाना शी जिनपिंग, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक