File Photo 
खेल

टाइगर वुड्स ने पीजीए चैम्पियनशिप में कट हासिल किया

मृणाल पाठक

तुलसा (ओकलाहोमा): स्टार गोल्फर टाइगर वुड्स ने दर्द के बावजूद यहां सदर्न हिल्स में पीजीए चैम्पयनशिप के दूसरे दौर में एक अंडर 69 का कार्ड खेलकर कट हासिल किया। वुड्स का कुल स्कोर तीन ओवर पार हो गया है और वह एक शॉट से कट लाइन के अंदर रहने में सफल रहे।  

कार दुर्घटना के बाद पैर की सर्जरी के बाद वापसी करने वाले वुड्स ने पिछले महीने मास्टर्स टूर्नामेंट में वापसी की थी। उन्होंने इसमें कट हासिल किया लेकिन इसके बाद वह पीजीए चैम्पियनशिप की तैयारियों के लिये किसी अन्य टूर्नामेंट में नहीं खेले। पीजीए चैम्पियनशिप मे चार खिताब जीतने वाले वुड्स ने 2007 में सदर्न हिल्स में पिछली ट्राफी जीती थी। (एजेंसी)

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा