PTI Photo 
खेल

Bangladesh के खिलाफ़ मिली जीत का 'यह' था सबसे बड़ा टर्निग प्वाइंट, जानिए फिर क्या हुआ

नवभारत डेस्क

विनय कुमार

भारत और बांग्लादेश के बीच बुधवार, 2 नवंबर को खेला गया मैच बेहद रोमांचक और सांसें रोक देने वाली थीं। अंतिम गेंद ने करोड़ों खेलप्रेमियों के दिलों की धड़कनें तेज़ कर दी थीं और इसी गेंद ने टीम इंडिया को जीत दिलाई। लेकिन, एक पॉवर प्ले के 6 ओवर तक रन चेज़ करते हुए बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज़ दो ने 10 रन प्रति ओवर की औसत से 60 रन बना लिए थे। जिससे टीम इंडिया के पसीने छूट गए। आइए जानें इस फ़ोटो फिनिश विन का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट।  

India vs Bangladesh T20 World Cup के आज के मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 184 रन बनाए थे और बांग्लादेश को जीत के लिए 20 ओवर में 185 रनों का टारगेट दिया था। पर, टारगेट को चेज़ करने उतरी बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज़ों की जोड़ी लिटन दास (Litan Das) और नजमुल हुसैन शांतो (Nazmul Hossain Shanto) ने 7 ओवर में बिना किसी विकेट खोए 66 रन बना लिए थे। लेकिन, तभी बारिश ने खलल डाला। जिसके बाद बारिश की वजह से मैच कुछ देर के लिए रुका और मैच 16 ओवर का कर दिया गया और बांग्लादेश को 151 रनों का लक्ष्य मिला।

लिटन दास ने धमाकेदार बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ़ 21 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने 27 गेंदों में कुल 60 रन बनाए और रन आउट हो हो गए। उसके बाद बांग्लादेश पर भारतीय गेंदबाजों का कहर टूटा। धड़ाधड़ विकेट गिरने लगे। 66 रनों के बाद शुरू हुए खेल के बाद 79 रनों के दौरान 6 विकेट चटक गए। 

KL Rahul का direct hit बना मैच का टर्निंग प्वाइंट 

बारिश के बाद जब खेल फिर आरंभ हुआ, तो पारी के 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर लिटन दास (Litan Das) डीप मिडविकेट की ओर शॉट लगाकर 2 रन लेने के चक्कर में केएल राहुल  के डायरेक्ट हिट थ्रो का शिकार हो गए। वे रन आउट हुए। केएल राहुल की यह थ्रो टीम इंडिया की जीत की चिंगारी थी, जो बाद में जीत की मशाल साबित हुई। लिटन दास ने 27 बॉल में धमाकेदार 60 रन की पारी खेली। भारत ने खतरनाक बल्लेबाज़ी कर रही सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी तोड़ दी। फिर तो विकेटों की झड़ी लग गई। 

इस मुकाबले में भारत ने एक बड़ा टारगेट बांग्लादेश को दिया था। भारत की तरफ से विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला एक बार फिर ज़ोर से गरजा। इस मैच में उन्होंने 1 छक्का और 8 चौके की मदद से 44 गेंदों में 145.45 की स्ट्राइक रेट से 64 रन बनाए और नॉट आउट रहे। यह भी भारत की जीत का एक नींव बनी। इस बेहतरीन प्रदर्शन में लिए उन्हें Virat Kohli 'Player of The Match T20 World Cup, 2022' सम्मानित किया गया। 

अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) की खतरनाक बोलिंग ने भारत की जीत के द्वार के पट को तेज़ी से खोला। उन्होंने 2 विकेट झटके। हां, तीन मैचों में नाकाम रहे केएल राहुल ने इस मैच में फॉर्म में वापसी की और फिफ्टी ठोकी। उन्होंने 32 गेंदों में 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए और बांग्लादेश को एक बड़ा टारगेट देने में बड़ा योगदान दिया। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की घातक बोलिंग ने भी जीत में नई मोड़ ला दी। हार्दिक ने 2 विकेट चटकाकर बांग्लादेश की खटिया खड़ी कर दी।  

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन