खेल

Bangladesh vs India Test Series में मैचों का समय होगा अलग, जानिए कितने बजे शुरू होंगे मैच और पहले मैच में Team India की Playing-XI

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

बांग्लादेश और भारत के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 14 दिसंबर से 18 दिसंबर के बीच चट्टोग्राम में खेला जाएगा। इस सीरीज (BAN vs IND Test Series, 2022) की ट्रॉफी बीते सोमवार ज़ाहिर की जा चुकी है। टेस्ट सीरीज के मैच सुबह 9:30 बजे आरंभ होंगे, जबकि आधा घंटा पहले 9 बजे होगा। गौरतलब है कि भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज ,(Bangladesh vs India ODI Series, 2022 India on Bangladesh Tour) में मैच दोपहर 11.30 बजे आरंभ होते थे।  

रेगुलर कप्तान Rohit Sharma के बिना खेलेगी टीम इंडिया

गौरतलब है कि इस टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में कप्तानी की कमान केएल राहुल ,(KL Rahul Captain BAN vs IND 1st Test Match, 2022) करेंगे, क्योंकि टीम के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain Team India) बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के आखिरी मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके अंगूठे में चोट लगी थी। कप्तान रोहित शर्मा की जगह बतौर बल्लेबाज़  अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Iswaran) को लिया गया है। उनके अलावा जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) और नवदीप सैनी (Navdeep Saini) भी टेस्ट टीम में शामिल किए गए हैं।

India की संभावित संभावित Playing-XI

शुभमन गिल (Shubman Gill), केएल राहुल (KL Rahul Captain), चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara), विराट कोहली (Virat Kohli), श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), ऋषभ पंत (Rishabh Pant), रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) अक्षर पटेल (Axar Patel), शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur), मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj), उमेश यादव (Umesh Yadav)।

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट