न्यूयॉर्क: राफेल नडाल (Rafael Nadal) यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट (US Open Tennis Tournament) के दूसरे दौर के मैच के दौरान अपनी ही गलती से नाक पर चोट लगा बैठे जिसक कारण खून बहने लग गया था। बाईस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नडाल ने फैबियो फोगनिनी पर 2-6, 6-4, 6-2, 6-1 से जीत दर्ज की।
इस बीच चौथे सेट में गलती से उन्होंने एक शॉट बचाने के प्रयास में अपने ही रैकेट से नाक पर चोट लगा दी। इससे उनकी नाक से खून बहने लग गया था। आर्थर ऐस स्टेडियम में इस घटना से अजीबोगरीब स्थिति बन गई और लगभग पांच मिनट तक खेल रुका रहा। नडाल ने तुरंत ही दोनों हाथों से अपना मुंह ढक दिया और मैच के बाद इस घटना को लेकर मजाकिया अंदाज में बात भी की।
नडाल से पूछा गया क्या इससे पहले भी उनके साथ ऐसी घटना घटी थी, उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा,‘‘ गोल्फ कोर्स में ऐसा हुआ था लेकिन टेनिस रैकेट से पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। शुरू में मुझे थोड़ा चक्कर जैसा आया। तब हल्का दर्द हो रहा था।'' (एजेंसी)