टीम इंडिया (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

BCCI को लगेगा तगड़ा फटका! एशिया कप में बिना स्पॉन्सर के उतरेगी टीम इंडिया

Cricket News: नए खेल विधेयक के बाद टीम इंडिया की स्पॉन्सरशिप ड्रीम 11 से छिन गई। अभी तक नया स्पॉन्सर नहीं मिल है। ऐसे में संभावना एशिया कप में टीम इंडिया बिना स्पॉन्सर के ही उतरेगी।

Saurabh Pal

Sports News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI ) दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है। भारतीय टीम का प्रायोजक बनने के लिए दिग्गज कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है। स्पॉन्सर कीमत हर बार पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ती है। लेकिन, एशिया कप 2025 में भारतीय टीम बिना किसी स्पॉन्सर के उतर सकती है। भारतीय टीम की जर्सी पर किसी भी कंपनी का लोगो दिखने की संभावना बेहद कम है।

लगभग दो साल से भारतीय क्रिकेट टीम की प्रायोजक 'ड्रीम इलेवन' थी। भारत सरकार ने एक विधेयक लाकर बेटिंग के दायरे में आने वाली कंपनियों को बैन कर दिया है। सरकार के इस निर्णय के साथ ही 'ड्रीम इलेवन' भारतीय टीम का प्रायोजक बनने की योग्यता खो बैठी और निश्चित समय से पूर्व ही उसे पीछे हटना पड़ा। ड्रीम इलेवन ने 2023 में 2026 तक के लिए प्रयोजक अधिकार 358 करोड़ में हासिल किया था।

बोली जमा करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर

एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है। टूर्नामेंट की शुरुआत में एक सप्ताह का समय बचा हुआ है। भारतीय टीम इवेंट के लिए 4 सितंबर को यूएई रवाना होगी। ऐसे में भारतीय टीम की जर्सी पर एशिया कप के दौरान किसी कंपनी का लोगो दिखने की संभावना बहुत कम है। बीसीसीआई ने भारतीय टीम के नए स्पॉन्सर को ढूंढने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार को बोर्ड ने इससे संबंधित नोटिस जारी किया। रुचि पत्र खरीदने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है और बोली जमा करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर है।

इन कंपनियों को BCCI ने किया मना

नए टीम प्रायोजक के लिए रुचि पत्र आमंत्रित करते हुए बीसीसीआई ने स्पष्ट किया कि अल्कोहल ब्रांड, सट्टेबाजी या जुआ सेवाएं, क्रिप्टोकरेंसी, ऑनलाइन मनी गेमिंग, तंबाकू ब्रांड, या कोई भी उत्पाद या सेवा जो सार्वजनिक नैतिकता को ठेस पहुंचा सकती है, बोली लगाने के योग्य नहीं हैं। बीसीसीआई के शर्तों ने कई कंपनियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जो टीम इंडिया को स्पॉन्सर करना चाहती थीं। इन शर्तों के बावजूद भी कई कंपनिया रेस में हैं। लेकिन अभी तक किसी को हरी झंडी नहीं मिली है।

2023 में बिना स्पॉन्सर के उतरी टीम इंडिया

एशिया कप का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाना है। ऐसे में बहुत कम संभावना है कि ड्रीम इलेवन की जगह कोई नया स्पॉन्सर एशिया कप के दौरान भारतीय टीम को मिले। यह बिरले ही हुआ है कि भारतीय टीम बिना स्पॉन्सर के मैदान में उतरी हो। ऐसा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में भी हो चुका है। जब भारतीय टीम बिना किसी स्पॉन्सर के उतरी थी।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान