-विनय कुमार
भारतीय टीम बांग्लादेश के दौरे पर है। इस दौरे में वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कल रविवार, 4 दिसंबर को शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में (Bangladesh vs India 1st ODI Match, 2022) खेला जाएगा। माना जा रहा है कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में उन खिलाड़ियों को किया जाएगा, जो अगले साल भारत की मेज़बानी में होने वाले ICC ODI World Cup, 2022 के लिए चुने जा सकते हैं।
गौरतलब है कि केएल राहुल (KL Rahul Vice Captain), ऋषभ पंत (Rishabh Pant Wicket-keeper) आउट ऑफ़ फॉर्म हैं। पिछले कई मैचों में वे फ्लॉप नज़र आए हैं। लेकिन, बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में ये दोनों खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में रहेंगे।कप्तान रोहित शर्मा के साथ बतौर सलामी बल्लेबाज़ क्रिकेट की दुनिया के 'गब्बर' शिखर धवन (Shikhar Dhawan) आ सकते हैं। यकीनन, कप्तान रोहित शर्मा इस सीरीज में अपनी असली फॉर्म में लौटना चाहेंगे, जो पिछले T20I मैचों में नज़र नहीं आई।
रविवार, 4 दिसंबर को खेला जाने वाला पहला मैच सुबह साढ़े 11 बजे आरंभ होगा। टॉस 11 बजे होगा। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट Sony TV Network पर होगा।इसके अलावा DD Sports पर भी होगा। Sony liv ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी। साथ ही, Jio TV ऐप पर भी लाइव देखा जा सकेगा।