भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा (सोर्स - सोशल मीडिया) 
खेल

मनिका बत्रा नहीं दोहराएंगी टोक्यो वाली गलती, पदक की बजाय खेल पर होगा ज्यादा फोकस

मनिका बत्रा ने सोमवार को बताया कि उन्हें टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने का अच्छा अनुभव है। पेरिस ओलंपिक में हमारी पहली प्राथमिकता खेल पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करना होगा, और दूसरी प्राथमिकता पदक जीतने को लेकर रहेगा। बत्रा ने पेरिस ओलंपिक की तैयारियों का जिक्र अपनी साथी खिलाड़ियों से भी किया।

नवनीत कुमार भारद्वाज

नई दिल्ली: भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने कहा कि पेरिस ओलंपिक में खेलने के दौरान उनका ध्यान पदक की वजाय खेल पर ज्यादा केंद्रीत रहेगा। इस निर्णय को लेते हुए उन्होंने कहा कि 'हमारे पास 'टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने का महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त है। हम पेरिस ओलंपिक खेलों में एक बार में एक ही मैच पर ध्यान केंद्रित करेंगे।'

अल्टीमेट टेबल टेनिस से बत्रा ने कहा

बत्रा ने अल्टीमेट टेबल टेनिस (UTT) से कहा कि पिछले ओलंपिक खेलों से मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है और मैंने जो गलतियां वहां की थी उनको इस बार नहीं दोहराऊंगी, उससे हमारी मानसिकता बदली है। मैं अब अधिक शांत हो गई हूं और मेरा खुद का आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि मैं अभी अपने दमखम और फुर्ती पर ज्यादा ध्यान दे रही हूं और मेरा वास्तविक लक्ष्य पदक के लिए चुनौती पेश करना है, लेकिन मैं धीरे-धीरे आगे बढूंगी। मैं उस मुकाम पर पहुंचने की कोशिश कर रही हूं जहां मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकूं। बत्रा ने कहा कि मैं मैच दर मैच आगे बढूंगी और शुरू में ही पदक के बारे में नहीं सोचूंगी, मैं अपने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहूंगी।

बत्रा ने दिलाया टीम को ओलंपिक में जगह

भारतीय महिला टीम को पेरिस ओलंपिक में जगह दिलाने में बत्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, यह पहला अवसर है जब भारतीय टेबल टेनिस टीम ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। बत्रा ने कहा, भारत पहली बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि हम सभी एक साथ शिविर में अभ्यास कर रहे हैं। मुझे लगता है कि हमारे पास पदक जीतने का मौका है और हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए। भारत पेरिस में टेबल टेनिस की व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश करेगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा