PIC: Twitter 
खेल

बेईमानी से आउट दिए गए शाकिब अल हसन! फैंस ने PAK को कहा Cheater, ख़राब अंपायरिंग पर उठे सवाल

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में एक बार फिर खराब अंपायरिंग का मामला सामने आया है। जिसका शिकार इस बार बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) हुए हैं। ख़राब अंपायरिंग की वजह से उन्हें बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौटना पड़ा। यह मामला रविवार को खेले गए पाकिस्तान और बांग्लादेश (PAK vs BAN) के मुकाबले का है। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया (Social Media) पर इस अंपायरिंग की जमकर आलोचना हो रही है। 

रविवार को एडिलेड में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन के आउट होने पर जमकर विवाद हुआ। उस समय पाकिस्तान के शादाब खान गेंदबाजी कर रहे थे। शाकिब इस मैच में अपनी पहली ही बॉल पर LBW आउट हो गए। हालांकि, वह आउट नहीं थे, लेकिन ख़राब अंपायरिंग की वजह से उन्हें वापस पवेलियन लौटना पड़ा। 

https://twitter.com/MaxxGautam18/status/1589125442774372352

शाकिब को थर्ड अंपायर ने रिव्यू में देखकर आउट करार दिया। दरअसल, मैदान में मौजूद अंपायर ने शाकिब को आउट दिया, जिसके बाद उन्होंने DRS लिया। लेकिन, फिर थर्ड अंपायर ने भी उन्हें आउट दिया। जिसके बाद से ही जमकर बवाल हो गया। बांग्लादेशी फैंस रिव्यू की वीडियो और कुछ फोटोज शेयर कर यह बताना चाहा कि शाकिब आउट नहीं थे। बॉल शाकिब के पैड पर लगने से पहले बैट से भी लगी थी। जबकि थर्ड अंपायर ने पाया कि बैट जमीन पर लगा था, इसलिए अल्ट्रा एज दिख रहा है।

https://twitter.com/saberhc/status/1589146006687711234

इतना ही नहीं, इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने पाकिस्तान को चीटर कहना भी शुरू कर दिया। ट्विटर पर यह ट्रेंड भी आकर रहा है। साथ ही खेल जगत के दिग्गजों ने भी अपनी राय उस मुद्दे पर रखी है। जिसमें भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा भी शामिल हैं। 

https://twitter.com/cricketaakash/status/1589123087060340737

आकाश चोपड़ा ने ट्वीट में लिखा, 'शाकिब का बैट जमीन पर नहीं लगा है। बैट की छाया पर ध्यान दीजिए। यह सिर्फ एक स्पाइक था। यह बॉल के बैट से टकराने के अलावा कुछ और नहीं था। बांग्लादेश के खिलाफ खराब अंपायरिंग।' 

वहीं, भारतीय लेखक जॉय भट्टाचार्य ने भी ट्वीट में यही बात कही है। साथ ही उन्होंने कहा कि थर्ड अंपायर लैंगटन रुसरे के पास इसके कई सारे जवाब होंगे।

https://twitter.com/joybhattacharj/status/1589121291474591745

मैच की बात करें तो,बांग्लादेश टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 127 रन बनाए। जिसके जवाब में पाकिस्तान टीम ने यह लक्ष्य 18.1 ओवर में ही हासिल कर दिया है और बांग्लादेश को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। पाकिस्तान के इस मैच में जीत के हीरो उनके स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी रहे, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान सेमीफाइनल में एंट्री कर चुकी है। 

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार