खेल

पाकिस्तान से भिड़ने से पहले भारतीय टीम की इस हरकत से नाराज हुए सुनील गावस्कर, फिर जमकर लगाई क्लास

काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया (Australia) में टी 20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) भारत अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान (India vs Pakistan) के खिलाफ खेलने वाला है। यह मैच मेलबर्न के मैदान पर खेला जाने वाला है। इस मैच का पूरी दुनिया बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस मैच के लिए दोनों टीमों ने अपनी जमकर तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं, इस महामुकाबले से पहले पूरब भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने अपने खिलाड़ियों को जमकर लताड़ा है। 

भारतीय टीम की प्रैक्टिस सेशन के अप्रोच को देखकर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) काफी भड़क गए है। पहला मैच काफी महत्वपूर्ण है। फिर भी सारे खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन से नदारद रहने लगे है। इस वजह सुनील गावस्कर भारतीय टीम पर बरस पड़े है। 

पाकिस्तान (Pakistan) से भिड़ने से पहले शुक्रवार को भारतीय टीम की ट्रेनिंग ऑप्शनल थी। इस ट्रेनिंग में जो खिलाड़ी हिस्सा नहीं लेना चाहते थे, वह खुद को इससे बाहर रख सकते थे। लेकिन, इस प्रैक्टिस सेशन में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा अक्षर पटेल, दिनेश कार्तिक, दीपक हुड्डा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी ने ही हिस्सा लिया।

भारतीय टीम की ऐसी हरकत को देखने के बाद सुनील गावस्कर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं नहीं जानता कि खिलाड़ियों से क्या कहा गया लेकिन जो देखने को मिला उससे मैं सहमत नहीं हूं। खासकर तब जब आपका एक वार्म अप मैच बारिश में धुल चुका हो। आप एक दिन पहले मेलबर्न पहुंचे हों। ये सब जानते हुए भी प्रैक्टिस से दूरी बनाना समझ से परे है। क्या ऐसा इसलिए क्योंकि जो प्रैक्टिस पर नहीं आए वो मैच विनर हैं। लेकिन उन्हें ये पता होना चाहिए कि लय में बने रहने के लिए प्रैक्टिस जरूरी है।”

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए