खेल

साउथ अफ्रीका ने ड्वेन प्रिटोरियस की जगह इस खिलाड़ी को किया टीम में शामिल

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) का आगाज होने वाला है। इस बड़े टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं, साउथ अफ्रीका (South Africa) का स्टार ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस (Dwaine Pretorius) टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। वह चोट की वजह से टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अब मार्को जेन्सन (Marco Jansen) को टीम में शामिल किया गया है। 

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने वाली 15 सदस्यीय टीम में मार्को जेन्सन का नाम शामिल किया है। शुरुआत में उनका नाम रिजर्व प्लेयर में शामिल किया गया था।  लेकिन, अब उन्हें टीम में जगह मिल गई है। वहीं, रिजर्व प्लेयर में अब मार्को जेन्सन की जगह लिज़ाद विलियम्स का नाम शामिल किया गया है। 

बता दें कि, ड्वेन प्रिटोरियस ने पिछले कुछ सालों से साउथ अफ्रीका के लिए बल्ले और गेंद दोनों से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह हाल ही में भारत के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद वह सीरीज के साथ टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए। 

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत