PIC: PCB/Twitter 
खेल

शादाब खान के 20 गेंद के अर्धशतक से पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के सामने रखा 186 रनों का लक्ष्य

मृणाल पाठक

सिडनी: शादाब खान की 22 गेंद में 52 रन की आक्रामक पारी की बदौलत पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को टी20 विश्व कप मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नौ विकेट पर 185 रन का स्कोर खड़ा किया। शादाब के अलावा इफ्तिखार अहमद ने 35 गेंद में 51 रन बनाये और पारी को संभाला जब सातवें ओवर में पाकिस्तानी टीम चार विकेट पर 43 रन बनाकर जूझ रही थी।   

शादाब ने 20 गेंद में 50 रन पूरे किये जिसमें चार छक्के और तीन चौके जड़े थे। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम मौजूदा टूर्नामेंट में फिर अच्छी शुरूआत करने में विफल रही जिसने पहले ही ओवर में मोहम्मद रिजवान का विकेट गंवा दिया जो वेन पार्नेल की गेंद पर बोल्ड हुए।   

चोटिल फखर जमां की जगह टीम में शामिल किये मोहम्मद हैरिस ने आते ही गेंद सीमारेखा के पार कराने की कोशिश शुरू कर दी। उन्होंने तीन छक्के और दो चौकों की मदद से 11 गेंद में 28 रन बनाये। लेकिन वह एनरिच नोर्किया की गेंद पर पगबाधा आउट हो गये। हैरिस ने रिव्यू लिया लेकिन फैसला नहीं बदला जिससे एक समय एक विकेट पर 38 रन के स्कोर से पाकिस्तान का स्कोर दो ओवर के अंदर चार विकेट पर 43 रन हो गया।  

फॉर्म में चल रहे इफ्तिखार ने मोहम्मद नवाज (22 गेंद में 28 रन) के साथ मिलकर पारी संभाली जिसमें इन दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिये 52 रन की भागीदारी बनी। लेकिन बायें हाथ के कलाई के स्पिनर तबरेज शम्सी ने नवाज को पगबाधा आउट कर यह साझेदारी तोड़ी।नवाज ने अपनी पारी के दौरान चार बार गेंद सीमारेखा के पार करायी और एक छक्का जड़ा।  

फिर शादाब क्रीज पर उतरे जिन्होंने इफ्तिखार के साथ मिलकर आते ही तेजी से रन जुटाना शुरू कर दिया। इन दोनों ने छठे विकेट के लिये 36 गेंद में 82 रन की भागीदारी निभायी और टीम को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद की। दक्षिण अफ्रीका के लिये एनरिच नोर्किया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 41 रन देकर चार विकेट झटके जबकि कागिसो रबाडा, पार्नेल, लुंगी एनगिडी और शम्सी ने एक एक विकेट हासिल किये। (एजेंसी)

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन