PIC: ICC/Twitter 
खेल

बड़ा उलटफेर: सेमीफाइनल में भारत की एंट्री, नीदरलैंड्स से हारकर साउथ अफ्रीका टूर्नामेंट से बाहर

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में इस बार कई तरह के उलटफेर देखने मिल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में आज रविवार को बड़ा उलटफेर हुआ, जहां एडिलेड में खेले गए रोमांचक मुकाबले में कमजोर नीदरलैंड्स टीम ने साउथ अफ्रीका (NED vs SA) को 13 रनों से करारी मात दे दी। जिसकी वजह से साउथ अफ्रीका अब सेमीफाइनल रेस से बाहर हो गई और भारत (India) सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई है। 

वहीं, अब सेमीफाइनल में चौथी टीम कौन सी होगी इस पर सबकी नजरे हैं। इस समय पाकिस्तान और बांग्लादेश (PAK vs BAN) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है, जो भी टीम इस मैच में जीत दर्ज करती है वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। यानी साउथ अफ्रीका की हार के साथ ही ग्रुप-2 का पूरा समीकरण ही बदल गया है।

https://twitter.com/BCCI/status/1589097924243623939

इसके अलावा आज यानी रविवार को भारत का मुकाबला जिम्बाब्वे के साथ होना है, जो आखिरी ग्रुप मुकाबला होना है। अब यदि भारतीय टीम यह मैच हारती भी है, तो भी वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी, क्योंकि टीम इंडिया अभी 6 पॉइंट्स के साथ अपने ग्रुप-2 में टॉप पर है। जबकि अफ्रीका टीम 5 अंक के साथ बाहर हो गई है। 

https://twitter.com/ICC/status/1589096084315463681

मुकाबले की बात करें तो, साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते टीम नीदरलैंड्स टीम ने 4 विकेट पर 158 रनों का स्कोर बना दिया। टीम के लिए कॉलिन एकरमेन ने 26 बॉल पर ताबड़तोड़ 41 रनों की पारी खेली। इसके बाद 159 रनों का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही। हालांकि, बीच में टीम ने संभली, लेकिन वह ज़्यादा देर तक कंटिन्यू नहीं कर पाए। 

साउथ अफ्रीका आखिर में जाकर एकदम लड़खड़ा गई। अफ्रीकी टीम ने 112 से 141 के बीच 8 विकेट गंवा दिए। जिसके बाद साउथ अफ्रीका के हाथ से मैच निकल गया। अफ्रीकी टीम 8 विकेट पर 145 रन ही बना सकी और 13 रनों से मैच गंवा दिया। टीम के लिए सबसे ज्यादा 25 रन रिली रोसो ने बनाए।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी