File Photo 
खेल

आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच होगा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्ट्रीमिंग

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2022 (T20 World Cup 2022) में भारत का मुकाबला आज यानी रविवार को जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के खिलाफ है। टीम इंडिया ने अब तक खेले चार मैचों में से तीन में जीत दर्ज की है। पॉइंट्स टेबल में भारत छह अंक लेकर ग्रुप-दो में पहले स्थान पर है। साथ ही भारत अब सेमीफाइनल में भी पहुंच गया है। ऐसे में अगर भारत इस मुकाबले में हार भी जाती है तो इससे भारत को ज़्यादा नुकसान नहीं होगा।  

भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल सात टी20 मुकाबले खेले गए हैं। जहां, भारत ने 71 फीसद मैच जीते है। यानी भारत ने कुल पांच मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे की टीम दो मैच में जीत हासिल की है। ऐसे में यह मुकाबला एकतरफा हो सकता है। 

हालांकि, टी20 वर्ल्ड में इस बार कई तरह के उलटफेर भी देखने मिली है। आज के मुकाबले में साउथ अफ्रीका को नीदरलैंड्स के हाथों हार का समाना करना पड़ा। जिसके बाद साउथ अफ्रीका भी अब सेमीफाइनल से बाहर हो चुकी है। ऐसे में भारत के मैच भी कुछ उलटफेर देखने मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं इस मैच के डिटेल्स के बारे में विस्तार से…

कब है भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला छह नवंबर यानी रविवार को है।

कहां खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच मैच?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और जिम्बाब्वे का मुकाबला?

भारत और जिम्बाब्वे का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से है। जबकि टॉस 1:00 बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?

इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ देख सकते हैं। 

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?

इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है।

दोनों टीमों के स्क्वाड

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी।

जिम्बाब्वे: क्रेग एर्विन (कप्तान), रियान बर्ल, रेजिस चकाबवा, तेंदई चटारा, ब्रैड इवांस, ल्यूक जोंगवे, क्लाइव मडांडे, वेस्ली मधेवेरे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, सिकंदर रजा, मिल्टन शुंबा और सीन विलियम्स।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी