File Photo 
खेल

भारत-पाकिस्तान में महा-भिड़ंत आज, ऐसी होगी Playing-XI, जानें कहां देखें मैच का लाइव स्ट्रीमिंग

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) का सबसे बड़ा मुकाबला आज खेला जाना है। यह मैच ऑस्ट्रेलिया (Australia) के मेलबर्न (Melbourne) क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में आज अपने अभियान का आगाज करेंगी। भारत इस मुकाबले को जीतने की पूरी कोशिश करेगी और पिछली हार का बदला लेने की कोशिश करेगी। ऐसे में टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेगी। तो चलिए जानते हैं IND vs PAK मुकाबले की कुछ अहम जानकारियां…

भारत बनाम पाकिस्तान सुपर-12 का मैच कब और कहां खेला जाएगा?

India vs Pakistan Super 12 Match रविवार 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। 

भारत बनाम पाकिस्तान सुपर-12 का मैच किस समय शुरू होगा?

Ind vs Pak Super 12 Match 4 भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी 1 बजे होगा। 

भारत बनाम पाकिस्तान सुपर-12 के मैच का लाइव टेलिकास्ट कहां और कैसे देख सकते हैं?

India vs Pakistan Super 12 Match 4 का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर देख सकते हैं, जहां अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री सुनने को मिलेगी। भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा तो इस मैच का प्रसारण आप डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख सकते हैं।

भारत बनाम पाकिस्तान सुपर-12 के मैच का लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

अगर आप अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या स्मार्ट टीवी पर भारत बनाम पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख पाएंगे। 

कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11?

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान/शान मसूद, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए