File Photo 
खेल

भारत-पाकिस्तान के महा-टक्कर में बारिश डालेगी खलल! जानें क्या है मेलबर्न के मौसम का मिजाज

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाना है। 23 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच भिड़ंत देखने मिलेगी। यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। इस मुकाबले का दोनों ही देशों के लोगों के अलावा पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों को काफी इंताजर रहता है। इसी वजह से इस महामुकाबले को देखने के लिए मैदान पर काफी भीड़ उमड़ कर आती है। हालांकि, इस मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। तो चलिए जानते हैं क्या बारिश भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK, Melbourne Weather Report) के फैंस का दिल तोड़ेगी? और क्या है मौसम का मिजाज-

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से मेलबर्न में झमाझम बारिश हो रही है। हालांकि, बात करें आज (23 अक्टूबर) की करें, तो यहां पिछले करीब 24 घंटों से बारिश नहीं हुई है। लेकिन, मेलबर्न के आसमान में बादलों का साया है। दोपहर में मैच के दौरान बारिश होने की आशंका जताई गई है। लेकिन, यह बारिश इतनी खतरनाक नहीं होगी की मैच पर इसका असर पड़ सके। मुकाबले पर थोड़ा बहुत बारिश खलल डाल सकती है। 

https://twitter.com/vikrantgupta73/status/1583983241027260418

Accuweather के अनुसार अनुसार मेलबर्न का मौसम 

  • रविवार को बारिश की आशंका 40 प्रतिशत तक रहेगी। 
  • आसमान में 92% तक बादल छाए रहेंगे। 
  • हवाओं की गति भी 45 km/h की रहेगी। 
  • अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 

बता दें कि, पिछले साल खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को पाकिस्तान से करारी हार का सामना करना पड़ा था। उस मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से मार दी थी। हालांकि, उस मैच के बाद दो बार भारत-पाकिस्तान एक दूसरे के सामने आ चुके हैं। इस साल हुए एशिया कप में ग्रुप स्टेज में भारत को जीत हासिल हुई, लेकिन सुपर-4 में पाकिस्तान ने शानदार वापसी करते हुए एक बार फिर भारत को मात दी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, आज का मुकाबला भी काफी रोमांचक हो सकता है।

दोनों टीमें इस प्रकार-

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर। अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी। 

स्टैंडबाय खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर। 

पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह आफरीदी, शान मसूद, फखर जमां। 

ट्रेवलिंग रिजर्व: मोहम्मद हारिस, उस्मान कादिर और शाहनवाज दहानी।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए