नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2022 (T20 World Cup 2022) में आज यानी 2 नवंबर को भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच मुकाबला खेला जाना है। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। भारतीय टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें से दो में जीत दर्ज की थी, जबकि एक में टीम को हार का सामना करना पड़ा। भारत का आखिरी मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ था, जिसमें टीम इंडिया (Team India) ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और हार गई। ऐसे में टीम चार अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर विराजमान है। जबकि पहले स्थान पर दक्षिण अफ्रीका पांच अंकों के साथ है।
ग्रुप-दो में फिलहाल नीदरलैंड को छोड़कर बाकी पांच टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस में हैं। ऐसे में टीम इंडिया बांग्लादेश को हरा देती है तो, उसके लिए सेमीफाइनल तक पहुंचने का रास्ता आसान हो जाएगा। साथ ही टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच जाएगी। इस मैच में जो भी टीम जीत दर्ज करेगी वो ग्रुप-दो में शीर्ष स्थान पर जगह बना लेगी। तो चलिए जानते हैं कब, कहां और कैसे इस मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं…
भारत और बांग्लादेश के बीच मैच दो नवंबर यानी बुधवार को है।
भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जाएगा।
भारत और बांग्लादेश का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ 1:30 बजे से है। जबकि टॉस एक दोपहर 1:00 बजे होगा।
टी20 वर्ल्ड कप के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है।
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।
बांग्लादेश टीम: नजमुल हुसैन शंतो, सौम्य सरकार, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफीफ हुसैन, मोसाद्दिक हुसैन, नुरुल हसन, यासिर अली, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद और तस्कीन अहमद।