File Photo 
खेल

वॉर्म-अप मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 187 रनों का लक्ष्य

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया (Australia) में टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) का आगाज हो गया है। आज भारत अपना पहला वॉर्म-अप मैच ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के खिलाफ खेल रही है। यह मैच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला जा रहा है। पहले वॉर्म-अपमैच में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं, भारत ने 20 ओवर में  7 विकेट की नुकसान पर 186 रन बनाए है।  

भारत (India)  की तरफ से केएल राहुल (57) और सूर्यकुमार यादव (50) ने शानदार पारियां खेली हैं। वहीं, मेजबान टीम को यह वॉर्म-अप मैच जीतने के लिए 187 रनों की जरूरत है। केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव के अलावा रोहित शर्मा ने 15, विराट कोहली ने 19, दिनेश कार्तिक ने 20 और हार्दिक पंड्या ने 2 रन बनाए।

इस बड़े टूर्नामेंट में भारतीय टीम को दो ऑफिशियल वॉर्म-अप मैच खेलने हैं।ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत की टक्कर न्यूजीलैंड से होगी। इसके बाद भारत अपना पहला ग्रुप मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाला है। यह मैच मेलबर्न में होने वाला है। 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 

ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, जोश इंग्लिस, टिम डेविड, एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, केन रिचर्जसन 

भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा 

दिल्ली में कॉकरोचों को निपटाने आ गई लाल हिट जनता पार्टी, अभिजीत दीपके को दी खुली चुनौती

टाइगर श्रॉफ पर हमला को लेकर एक्शन मोड में सीएम देवेंद्र फडणवीस, कहा- दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा बदलाव, जम्मू-कटरा रूट की कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली, चेक करें नया टाइम-टेबल

पांडुरंग शास्त्री आठवले: जापान में एक विदेशी के तीखे सवाल ने दादाजी काे गांवों की खाक छानने पर किया मजबूर

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया