खेल

फाइनल में होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया का आमना-सामना? इस कंगारू खिलाड़ी ने कही बड़ी बात

काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया (Australia) में टी 20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट के सुपर 12 राउंड अपने अंतिम चरण में है। लेकिन, अभी तक सेमीफाइनल की टीमें पक्की नहीं हो पाई हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की सेमीफाइनल में जगह बनाने की राह काफी मुश्किल हो गई है। ग्रुप 1 में मैच न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोचक है। वहीं ग्रुप 2 में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।

ऐसे में कई लोगों का मानना है कि, फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के आमना सामना हो सकता है। इसी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) की प्रतिक्रिया भी आई है। कुछ समय पहले रिकी पोंटिंग ने कहा था कि, 'भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला होगा।'

हाल ही में रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने आईसीसी (ICC) के कॉलम में लिखा, ''ईमानदारी से कहूं तो यह कौन जानता है कि मेलबर्न में (फाइनल मैच) कौन खेलने जा रहा है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम एक रास्ता जरूर खोज लेगी। साउथ अफ्रीका काफी खतरनाक टीम है, लेकिन मैं कहूंगा जो मैंने शुरुआत में कहा था कि, ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत ही फाइनल मैच होने वाला है।''

उन्होंने आगे लिखा,"जितने भी बड़े गेम में मैंने खेला, खासतौर से जब मैं ऑस्ट्रेलिया का कप्तान था, मैंने हमेशा अपनी टीम से कहा था कि इस पल को वैसे ही अपनाओ जैसा वो है। इसे अपने से दूर मत जाने दो और इसे किसी अन्य खेल की तरह मत समझो, क्योंकि यह वैसा नहीं है। जितना अधिक आप अपने आप को और दूसरों को बता सकते हैं कि यह एक बड़ा खेल है, तो आप कुछ भी छिपाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं और आप उतना ही बेहतर खेलते नजर आएंगे।''

बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 13 नवंबर को होने वाला है। फाइनल में जगह बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया को दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर होना पड़ेगा। वहीं, भारत अपना आखिरी मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकता है। 

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन