PIC: BCCI/Twitter 
खेल

सूर्यकुमार यादव की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 187 रनों का लक्ष्य

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में आज रविवार को भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच मैच खेला जा रहा है। जहां, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 186 रन बनाए।

https://twitter.com/BCCI/status/1589190726289477633

इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) शानदार लय में नजर आए। उन्होंने इस मुकाबले में अर्धशतक भी जड़ा, वह 51 रन बनाकर आउट हो गए। इस मैच में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) एक अलग ही लेवल पर नजर आए। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ लंबे-लंबे शॉट लगाए और अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 25 गेंदों में नाबाद 61 रनों की पारी खेली। 

https://twitter.com/BCCI/status/1589190255772856320

सूर्यकुमार की ताबड़तोड़ पारी देखकर भारतीय फैंस को काफी मजा आया। सूर्यकुमार ने अपनी पारी में शानदार 6 चौके और 4 छक्के जड़े। उनकी इस बेहतरीन पारी की वजह से भारत जिम्बाब्वे के सामने 186 रन बनाने में कामयाब हो पाया। इस मुकाबले में सबसे खास बात ये रही कि, आखिरी के पांच ओवर में भारत ने 79 रन बनाए। 

https://twitter.com/ICC/status/1589191372745179138

हालांकि, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर इस मुकाबले में फ्लॉप रहे और केवल 15 रन बनाकर आउट हो गए। जिम्बाब्वे के खिलाफ विराट कोहली भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। वह भी महज 26 रन बनाकर कैच आउट हो गए। वहीं, इस टूर्नामेंट में पहली बार टीम में शामिल हुए ऋषभ पंत भी फ्लॉप रहे और केवल 3 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। साथ ही हार्दिक पंड्या इस मैच में 18 रन बनाए। जबकि अक्षर केवल सूर्या का साथ देने आए थे। 

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार