नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (t20 World Cup 2022) में आज भारत का सामना जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) से हुआ। जहां भारत ने ७१ रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 186 रन बनाए। भारत के स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और महज 25 गेंदों में 61 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 6 चौके जड़े। इतना ही नहीं, उन्होंने कई उपलब्धियां भी हासिल कर ली है।
टी20 वर्ल्ड कप में सूर्या का बल्ला जमकर बोला है। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ मुश्किल समय में यह अर्धशतक लगाया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया ने 13.3 ओवर में 4 विकेट पर 101 रन बनाए थे। तब सूर्या बल्लेबाजी करने आए थे। इस मैच में उनका स्ट्राइक रेट भी 244 का रहा।
https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1589187253334835200
मैच में सूर्या ने 23 बॉल पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह किसी भी टी20 वर्ल्ड कप सीजन में चौथी सबसे तेज फिफ्टी है, जो किसी भारतीय ने लगाई है। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह के नाम है। उन्होंने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में 12 गेंदों पर फिफ्टी जमाई थी। अब तक उनका यह रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है। इतना ही नहीं यह ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल की भी सबसे तेज अर्धशताज है।
https://twitter.com/ICC/status/1589212824420732930
इतना ही नहीं सूर्यकुमार ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली अपनी इस पारी में एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। वह इस साल जनवरी से अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। यह मुकाम उन्होंने अपने 28वें मैच में हासिल किया है। अब तक सूर्या के 1026 रन हो गए हैं। जबकि दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान हैं, जिन्होंने 23 टी20 मैचों में 924 रन बनाए हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 19 मैचों में 731 रन बनाए हैं।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया यह मैच काफी शानदार रहा। इस मैच में भारत ने आसानी से 71 रनों से जीत दर्ज कर ली। मैच में भारत ने टीस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और जिम्बाब्वे के सामने 187 रनों का लक्ष्य रखा। इस मैच में केएल राहुल और सूर्या ने शानदार अर्धशतक जड़ा। इस मैच में आर. अश्विन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किया। जबकि, हार्दिक पंड्या और शमी ने दो-दो विकेट लिए। वहीँ भुवनेश्वर, अर्शदीप और अक्षर के खाते में एक विकेट आए।