नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के सुपर-12 में भारत का आज यानी 6 नवंबर रविवार को आखिरी मुक़ाबला जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के साथ हो रहा है। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारत पहले ही सेमीफाइनल में एंट्री कर चुके है। ऐसे में यह मैच भारत के लिए ज़्यादा अहम नहीं होगा। लेकिन, जिम्बाब्वे कोशिश करेगी कि टूर्नामेंट के आखिरी मुकाबले में वह वर्ल्ड की नंबर वन टीम को हराकर जीत दर्ज करे।
https://twitter.com/BCCI/status/1589159446324084736
भारत ने इस मुकाबले में एक बड़ा बदलवा भी किया है। टीम इंडिया ने विकेटकीपर दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत को प्लेइंग XI में शामिल किया है। ऐसे में पंत इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रहे हैं।रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया का सफर इस टूर्नामेंट में काफी बेहतरीन रहा। ग्रुप-2 के पॉइंट्स टेबल में भारत 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर विराजमान है।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मैच की बात करें तो अब तक दोनों टीमों के बीच कुल सात टी20 मुकाबले खेले गए हैं। जहां, भारत ने 71 फीसद मैच जीते है। यानी भारत ने कुल पांच मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे की टीम दो मैच में जीत हासिल की है। ऐसे में यह मुकाबला एकतरफा हो सकता है।
भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (डब्ल्यू), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह
जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): वेस्ले मधेवेरे, क्रेग एर्विन, रेजिस चकबवा (डब्ल्यू), सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, टोनी मुनयोंगा, रयान बर्ल, तेंदई चतरा, रिचर्ड नगारवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी