खेल

बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने दर्ज की शानदार जीत, स्टेडियम के बाहर फैंस ने किया नागिन डांस- देखें वीडियो

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में बीते बुधवार को एडिलेड में भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच मैच खेला गया। जिसमें टीम इंडिया ने 5 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी शानदार रहा, जिसके बाद इस मुकाबले का नतीजा अंतिम ओवर में निकला। भारत की इस जीत से फैंस काफी खुश हैं। कई भारतीय फैंस ने भारत की इस जीत के बाद नागिन डांस (Nagin Dance) भी किया, जो सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है। 

भारत इस मुकाबले को जीतने के बाद टी20 वर्ल्ड कप सुपर-12 के ग्रुप बी में 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर विराजमान हो गई है।एडिलेड में बांग्लादेश के खिलाफ रोमांचक जीत से भारतीय फैंस काफी खुश थे। जिसके बाद कुछ फैंस ने जबरदस्त डांस किया। स्टेडियम के बाहर लोगों ने नागिन डांस किया। 

https://twitter.com/Raj54060705/status/1587825573745029120

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, भारतीय फैंस जीत के बाद स्टेडियम के बाहर नागिन डांस कर रहे हैं। ज्ञात हो कि, नागिन डांस कर जश्न मनाने का तरीका बांग्लादेश टीम और उनके फैंस का है। अक्सर बांग्लादेश की टीम अपनी जीत के बाद नागिन डांस करते हैं और अपने विरोधी टीम की खिंचाई करते हैं।

मुकाबले की बात करें तो, भारत टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 184 रन बनाए थे। जिसमें विराट कोहली और केएल राहुल ने शानदार अर्धशतक जड़े थे। जिसके बाद बांग्लादेश की शुरुआत काफी शानदार रही, लेकिन फिर मुकाबले में बारिश आ गई थी। जिसके चलते मैच को रोका गया था। उस समय बांग्लादेश की टीम 17 रन से विजय हो रही थी। बाद में जब बारिश रुकी तो मैच फिर से शुरू हुआ। उसके बाद लिटन रन आउट हो गए और बांग्लादेश की पारी बिखर गई और टीम को भारत से 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन