एडीलेड: आस्ट्रेलिया (Australia) ने ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) (नाबाद 54 रन) के अर्धशतक की बदौलत शुक्रवार को यहां अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2022) के मैच में आठ विकेट पर 168 रन का स्कोर बनाया।
मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने 32 गेंद में छह चौके और दो छक्के से 54 रन बनाकर अपनी टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। उनके अलावा मिशेल मार्श ने 45 रन और मार्कस स्टोइनिस ने 25 रन का योगदान दिया।
अफगानिस्तान के लिये नवीन उल हक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट झटके। फजलहक फारूकी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, उन्होंने 29 रन देकर दो विकेट हासिल किये। (एजेंसी)