PIC: ICC/Twitter 
खेल

सेमीफाइनल से पहले भारतीय पूर्व क्रिकेटर की टीम इंडिया को सलाह, कहा- एक 'सुपरहीरो' नहीं, सब बने हीरो

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में टीम इंडिया (Team India) का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। इस टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाजी तो निखरकर सामने आई। जिसके बदौलत भारतीय टीम अब सेमीफाइनल में भी पहुंच गई है। टीम इंडिया का सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ 10 नवंबर को होना है। इस टूर्नामेंट में भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कमाल की बल्लेबाजी की है, लेकिन अब बारी सेमीफाइनल और फाइनल की बारी है। ऐसे में अब भारत के पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) ने टीम इंडिया को वॉर्निंग दी है। 

मीडिया के कार्यक्रम में प्रज्ञान ओझा ने कहा, ‘पहले जो हो गया, उसे सोचकर आप खुश हो सकते हैं लेकिन आगे क्या होगा उसकी तैयारी करनी होगी। सेमीफाइनल-फाइनल में भारत को तैयार रहना होगा, क्योंकि टीमें अब सूर्यकुमार यादव को टारगेट करना चाहेंगी’।

प्रज्ञान ओझा कहते हैं, 'हर टीम सूर्या को देख रही है, मुझे उम्मीद है कि इंग्लैंड ने सूर्या के खिलाफ प्लान बनाना शुरू कर दिए होंगे, क्योंकि उन्हें पता है कि वह इस वर्ल्ड कप में छाया हुआ है। भारतीय टीम को सूर्या की इन मौकों पर सबसे ज्यादा जरूरत होगी।' उन्होंने वार्निंग देते हुए कहा, 'पूरे टॉप ऑर्डर को अब एक्टिव होना होगा और रन बनाने होंगे। क्योंकि आप नहीं चाहेंगे कि प्रेशर हालात में आप एक सुपरहीरो चाहे जो आपको बचाए। प्रेशर में आपको चार-पांच हीरो चाहिए। ताकि आप चीज़ों को आसानी से हैंडल कर सकें और टीम आगे बढ़ सके।'

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में सूर्यकुमार यादव ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जहां, उन्होंने 225 रन बनाए हैं। सूर्या ने इस टूर्नामेंट में अब तक 75 की औसत और 193 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। जबकि उन्होंने 3 अर्धशतक, 25 चौके, 8 छक्के भी जड़े हैं। सूर्या ने इस टूर्नामेंट में 15, 51*, 68, 30, 61* रनों की पारी खेली है।

चक्रवात अर्नब की रफ्तार बढ़ने से तटीय इलाकों में दहशत, 150 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रेड अलर्ट

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी