खेल

BCCI अध्यक्ष बनने के बाद रोजर बिन्नी ने दिया विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान, कहा- 'वह क्लास प्लेयर हैं'

काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों अच्छे फॉर्म में नज़र आ रहे है। ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में विराट कोहली ने पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ 82 रन बनाए। विराट को इस शानदार पारी की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ महा मुकाबला जीत लिया। मेलबर्न में विराट (Virat Kohli) की शानदार पारी की तारीफ हर कोई कर रहा है। इसी बीच बीसीसीआई ने नए अध्यक्ष रोजर बिन्नी (Roger Binny) ने विराट कोहली की तारीफ की है। 

बीसीसीआई (BCCI) के नए अध्यक्ष बनने के बाद रोजर बिन्नी (Roger Binny) ने विराट कोहली को लेकर अपनी राय दी है। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के एक समारोह में रोजर बिन्नी में कोहली को लेकर बात की।

उन्होंने कोहली को उनके शानदार पारी के लिए बधाई दी। बिन्नी ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि, 'मेरे लिए ये एक सपने जैसा था। इसका अंदाजा नहीं लगा सकते कि स्टेडियम में कोहली किस तरह से शॉट लगा रहे थे। ये शानदार जीत थी।'

बीसीसीआई के नए अध्यक्ष ने कहा कि, 'आप इस तरह के मुकाबले नहीं देखते, जहां ज्यादातर समय मैच पाकिस्तान के पक्ष में था, लेकिन, अचानक भारत वापसी कर लें। ये खेल के लिए अच्छा है, क्योंकि फैंस ऐसे ही मैच चाहते हैं।'

विराट कोहली की वापसी पर बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष ने कहा कि, 'उन्हें कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है। कोहली क्लास प्लेयर हैं। वो दबाव में और भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं।'

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नवीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज

जेल में डाल दो, गला घोंट दो... सिर नहीं झुकेगा, पुलिस स्टेशन से बाहर आते ही अभिषेक बनर्जी का तीखा बयान