सुवर्णा राज सौजन्य-एक्स @TheKhelIndia
खेल

Asian Para Games: सुवर्णा राज ने डिस्कस थ्रो में जीता गोल्ड, 15.66 मीटर के थ्रो से रचा इतिहास

Asian Para Games 2026: सुवर्णा राज ने एशियाई पैरा गेम्स के महिला डिस्कस थ्रो F54 इवेंट में 15.66 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। जानिए उनके प्रदर्शन और खेल सफर की कहानी।

प्रिया जैस

Highlights:

  • भारत की सुवर्णा राज ने महिला डिस्कस थ्रो F54 इवेंट में स्वर्ण पदक जीता।

  • सुवर्णा राज ने 5.66 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज की।

  • ऑस्ट्रेलिया में कैनबरा ट्रैक मीट में डिस्कस थ्रो में स्वर्ण और शॉट पुट में सिल्वर मेडल जीता था।

Suvarna Raj Women's Discus Throw F54: भारत की सुवर्णा राज ने गुरुवार को यहां एशियाई पैरा खेलों में महिला डिस्कस थ्रो F54 इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 15.66 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज की। ग्रेटर नोएडा की रहने वाली 44 साल की एथलीट ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने छह प्रयासों में से चार बार 15 मीटर की दूरी पार की।

एशियन पैरा गेम्स में सुवर्णा राज ने अपने पांचवें प्रयास में सबसे बेहतरीन थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया। ईरान की शहला हदीदी 15.45 मीटर की दूरी के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि वियतनाम की थी न्गोक थुय गुयेन ने 14.65 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता।

सुवर्णा राज व्हीलचेयर का करती है इस्तेमाल

व्हीलचेयर का इस्तेमाल करने वाली सुवर्णा राज ने 2017 में इस खेल की शुरुआत की थी और तब से वह पिंटू नागर के मार्गदर्शन में कड़ी ट्रेनिंग कर रही हैं। उन्होंने तीन एशियाई पैरा खेलों और कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

वर्तमान में, वह F54 डिस्कस थ्रो कैटेगरी में एशिया में दूसरे स्थान पर हैं। इससे पहले, सुवर्णा ने 17वीं फजा इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिला डिस्कस थ्रो (F54/55) में कांस्य पदक जीता था।

कैनबरा ट्रैक मीट में जीता सिल्वर मेडल

इस साल जनवरी में, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में कैनबरा ट्रैक मीट में डिस्कस थ्रो में स्वर्ण और शॉट पुट में सिल्वर मेडल जीता था। एथलेटिक्स के अलावा, सुवर्णा एक 'एक्सेसिबिलिटी स्पेशलिस्ट' (सुगम्यता विशेषज्ञ) के रूप में काम करती हैं और दिव्यांगजनों के अधिकारों के लिए आवाज उठाती हैं।

2015 में, उन्हें युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा 'राष्ट्रीय युवा पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था। वह भारत निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर भी रह चुकी हैं। सरकार की 'एनुअल ट्रेनिंग एंड कॉम्पिटिशन कैलेंडर' (ACTC) योजना के तहत, उन्हें अपनी ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं से जुड़े खर्चों के लिए 7,70,607 रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है।

एथलीटों की F54 कैटेगरी क्या है?

F54 कैटेगरी उन एथलीटों के लिए है जिनके धड़ और निचले अंगों की कार्यक्षमता प्रभावित होती है, और जो व्हीलचेयर पर बैठकर थ्रो करते हैं। ये एथलीट अपने ऊपरी शरीर की ताकत और बांहों की हलचल का इस्तेमाल करके पावर जेनरेट करते हैं।

राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO

चैनल पर भड़काऊ कंटेंट चला तो होगी कार्रवाई! सरकार ने टीवी चैनल को एडवाइजरी जारी की, म्यूट करने को भी कहा

वोट चोरी के मुद्दे पर आज INDIA गठबंधन की बैठक, CEC के इस्तीफे और दिल्ली रैली पर बनेगी रणनीति

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स

Weather Update: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?