सुरुचि सिंह और मनु भाकर (फोटो-सोशल मीडिया) 
खेल

ISSF World Cup में सुरुचि सिंह ने लहराया भारत का परचम, ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को हराकर जीता सोना

ब्यूनस आयर्स में हाल में साल के पहले विश्वकप में स्वर्ण पदक जीतने वाली 18 वर्षीय सुरुचि ने 24 शॉट के फाइनल में 243.6 का स्कोर बनाकर मनु को 1.3 अंक से पोछे छोड़ा।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: पेरू के लीमा में आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्वकप में भारत की बेटी ने परचम लहरा दिया। भारतीय युवा निशानेबाज सुरुचि इंदर सिंह ने निशानेबाजी वर्ल्ड कप के 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीता। सुरुचि ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

वहीं इस वर्ल्ड कप में मनु भाकर ने सिल्वर मेडल जीतकर भारत का दबदबा बनाए रखा। मनु भाकर शानदार प्रदर्शन के बावजूद वो सूरुचि से पीछे रही। ब्यूनस आयर्स में हाल में साल के पहले विश्वकप में स्वर्ण पदक जीतने वाली 18 वर्षीय सुरुचि ने 24 शॉट के फाइनल में 243.6 का स्कोर बनाकर मनु को 1.3 अंक से पोछे छोड़ा। चीन की याओ कियानक्सुन ने कांस्य पदक जीता।

3 पदकों के साथ भारत शीर्ष पर

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में शानदार प्रदर्शन के कारण भारत तीन पदकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गया। उसके बाद चीन का नंबर आता है, जिसने पुरुषों की एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में 60 शॉट के क्वालिफिकेशन राउंड में सुरुचि ने 582 अंक बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया था। जबकि मनु ने 578 अंक बनाकर चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।

मुन भाकर ने दी बाधाई

रजत पदक मिलने के बाद मनु ने कहा कि वह भारतीय निशानेबाजों की प्रगति से खुश हैं। उन्होंने सुरुचि को उनके दूसरे विश्व कप स्वर्ण पदक के लिए बधाई भी दी। मनु भाकर ने कहा कि मैं यह देखकर खुश हूं कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक भारतीय निशानेबाज आगे आ रहे हैं और बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे मुझे लगता है कि भारत सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मनु भाकर ने कहा कि हम सभी सुरुचि के नाम से परिचित हैं। उसने ब्यूनस आयर्स (विश्व कप) के साथ-साथ यहां भी असाधारण प्रदर्शन किया, इसलिए मैं उसके लिए वास्तव में खुश हूं। मुझे उम्मीद है कि यह लंबे समय इस तरह के प्रदर्शन को जारी रखेगी। मुझे उम्मीद है कि युवा खिलाड़ियों के साथ मैं भी गति बनाए रखूंगी।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव