धर्मेंद्र को शिखर धवन और विराट कोहली ने दी श्रद्धांजलि (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

भारतीय सिनेमा का एक दिग्गज खो दिया...विराट-शिखर से लेकर इन खिलाड़ियों ने धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि

Cricketers Tribute To Dharmendra: धर्मेंद्र के निधन से देश शोक में है। विराट कोहली ने उन्हें सिनेमा का सच्चा आइकन बताते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका जाना अपूरणीय क्षति है।

संजय सिंह बिष्ट

Dharmendra Death News: भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेंद्र के निधन ने पूरे फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है। उनकी मौत की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई। इसी बीच टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने भी उनके निधन पर भावुक संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने धर्मेंद्र को भारतीय फिल्म जगत का “सच्चा आइकन” बताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

आज हमने भारतीय सिनेमा का एक लीजेंड खो दिया- विराट कोहली

विराट कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "आज हमने भारतीय सिनेमा के एक लीजेंड को खो दिया है, जिन्होंने अपने आकर्षण और प्रतिभा से सभी का दिल जीता। एक सच्चे आइकन, जिन्होंने हर उस व्यक्ति को प्रेरित किया जिसने उन्हें देखा। परिवार को इस कठिन समय में शक्ति मिले। पूरे परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ।"

शिखर धवन ने किया भावुक पोस्ट

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने बॉलीवुड के 'He Man' के लिए भावुक भरा पोस्ट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि "आप सिर्फ कद में ही नहीं, बल्कि आपका हौसला भी हमेशा ऊंचा रहा. धर्मेंद्र जी, हमें यह दिखाने के लिए धन्यवाद कि ताकत दयालु हो सकती है. ओम शांति।"

टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि "धर्मेंद्र जी सिर्फ एक एक्टर नहीं थे, वे एक जमाना थे. सादगी में एक स्टार, ताकत में एक ही-मैन और दिल से सोने जैसे. उनकी फिल्में, उनका स्टाइल और उनका अपनापन पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा. एक महान कलाकार, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति"

टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने भी धर्मेंद्र की मौत पर खेद व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि "धर्मेंद्र जी को दिल से श्रद्धांजलि, एक ऐसा हमेशा रहने वाला आइकॉन जिसकी खूबसूरती, ताकत और बेमिसाल चार्म ने भारतीय सिनेमा पर हमेशा के लिए छाप छोड़ी है. अपनी दमदार परफॉर्मेंस से लेकर ऑन और ऑफ स्क्रीन अपने अपनेपन तक, उन्होंने अनगिनत दिलों को छुआ और पीढ़ियों को प्रेरित किया. उनकी फिल्में, उनकी मुस्कान और उनका जज्बा हमेशा हमारी यादों में बसा रहेगा. उनकी आत्मा को शांति मिले. ओम शांति।"

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने धर्मेंद्र की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें ‘बॉलीवुड का ही-मैन’ कहा। फ्रेंचाइजी ने टीम के को-ओनर्स शाहरुख खान और जूही चावला के साथ धर्मेंद्र की एक और फोटो पोस्ट की और कैप्शन देते हुए कहा- “Rest in Peace, धर्मेंद्र जी।

90वें जन्मदिन से ठीक पहले हुए मौत

अभिनेता धर्मेंद्र देओल अपने 90वें जन्मदिन से सिर्फ 15 दिन पहले दुनिया को अलविदा कह गए। 8 दिसंबर को उनका जन्मदिन बड़े स्तर पर मनाने की तैयारियां चल रही थीं, जिसमें हेमा मालिनी, उनके बेटे-बेटियां शामिल थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। धर्मेंद्र हाल ही में ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और वह करीब दो दिनों तक वेंटिलेटर पर भी रहे। हालत खराब होने पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कृष्ण देओल से बने ‘धर्मेंद्र’

धर्मेंद्र का असली नाम कृष्ण देओल था, लेकिन दुनिया उन्हें सिर्फ ‘धर्मेंद्र’ के नाम से जानती है। उनका पैतृक गांव पंजाब के लुधियाना जिले में पखोवाल तहसील रायकोट के पास स्थित डांगों गांव है। साल 1954 में धर्मेंद्र ने 19 साल की उम्र में अपनी पहली शादी प्रकाश कौर से की थी। फिल्मों में आने के बाद उनका जीवन एक नई दिशा में बढ़ा और बाद में उन्होंने अभिनेत्री हेमा मालिनी से दूसरी शादी की।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी