खेल

भारतीय हॉकी स्टार रानी रामपाल के नाम पर बना स्टेडियम, यह सम्मान पाने वाली बनी पहली महिला खिलाड़ी

काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: भारतीय हॉकी स्टार रानी रामपाल (Rani Rampal) के नाम पर रायबरेली (Rae Bareli) में स्टेडियम (Stadium) बनाया गया है और यह सम्मान पाने वाली वह पहली महिला खिलाड़ी बन गई। एमसीएफ रायबरेली का नाम अब ‘रानीस गर्ल्स हॉकी टर्फ' (Rani's Girls Hockey Turf) रखा गया है। रानी ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें साझा की जिसमें उन्हें खिलाड़ियों से बात करते और स्टेडियम का उद्घाटन करते देखा जा सकता है।

रानी (Rani Rampal) ने ट्वीट किया ,‘‘ अपनी खुशी मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। एमसीएफ रायबरेली हॉकी स्टेडियम का नाम खेल में मेरे योगदान को देखते हुए रानीस गर्ल्स हॉकी टर्फ रखा गया है।'' उसने कहा ,‘‘ मेरे लिये यह भावुक और गर्व करने वाला पल है। अपने नाम पर हॉकी स्टेडियम वाली मैं पहली महिला हॉकी खिलाड़ी हूं। मैं इसे भारतीय महिला हॉकी टीम को समर्पित करती हूं और उम्मीद करती हूं कि यह अगली पीढी को प्रेरित करेगा।''

रानी ने इस साल की शुरूआत में भारतीय टीम में वापसी की । इससे पहल उन्होंने 2021 . 22 में एफआईएच प्रो लीग खेला था जिसमें उन्होंने 250 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे किये। तोक्यो ओलंपिक के बाद से चोटों से जूझ रही रानी विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों की टीम में नहीं थी। (एजेंसी) 

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें