खेल

साउथ अफ्रीका के महान बल्लेबाज हाशिम अमला में क्रिकेट के हर प्रारूप से लिया संन्यास

काजल चोपड़े

सर्रे: दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के महान बल्लेबाज हाशिम अमला (Hashim Amla Retirement) ने क्रिकेट के हर प्रारूप को अलविदा कह दिया है जिससे दो दशक के उनके सुनहरे कैरियर पर विराम लग गया। चार साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले 39 वर्ष के अमला ने इंग्लिश काउंटी टीम सर्रे को इसकी पुष्टि की।

सर्रे ने ट्वीट किया ,‘‘हाशिम अमला ने क्रिकेट के हर प्रारूप को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपना कैरियर खत्म होने का ऐलान किया है। सर्रे की ओर से हम उन्हें धन्यवाद देते हैं।''

अमला ने 124 टेस्ट, 181 वनडे और 44 टी20 मैच खेलकर दक्षिण अफ्रीका के लिये 18672 रन बनाये। वह टेस्ट में तिहरा शतक जड़ने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले और इकलौते बल्लेबाज हैं।

उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई 2012 में ओवल पर नाबाद 311 रन बनाये थे। अब अमला दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में मुंबई इंडियंस केपटाउन के बल्लेबाजी कोच के रूप में काम करेंगे। (एजेंसी)

बंगाल की BJP विधायक रेखा पात्रा की हालत गंभीर, अस्पताल में वेंटिलेटर पर; शरीर में मिला कीटनाशक का जहर

26/11 की बरसी पर हैदराबाद को दहलाने की साजिश, लतीफ भट की मौत का बदला लेने की धमकी; हाई अलर्ट पर पुलिस

NEET पेपर लीक में बड़ा एक्शन, NTA के 3 विशेषज्ञों समेत 14 आरोपियों पर आरोप तय; 25 नवंबर से ट्रायल

Kal Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ेगी ठिठुरन, 10 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; UP-बिहार समेत कई राज्यों में IMD का अलर्ट

400 गाड़ियों का काफिला, 1000 किलो लड्डू और 33 फूड स्टॉल… फिर भी अनंत सिंह के बेटी के तिलक में कम पड़ गया खाना!