सोनम यादव (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

7 महीने की प्रेग्नेंसी में उठाया 145 KG का डेडलिफ्ट, सोनिका यादव बनी करोड़ों महिलाओं की प्रेरणास्रोत

दिल्ली पुलिस की यह जांबाज कॉन्स्टेबल सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, एक जिम्मेदार अधिकारी भी हैं। वह कम्युनिटी पुलिसिंग सेल में अपनी सेवाएं दे रही हैं और साथ ही रोजाना फिटनेस की ट्रेनिंग भी जारी रखती हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Delhi Police Constable Sonika Yadav: दिल्ली पुलिस की 31 वर्षीय कॉन्स्टेबल सोनिका यादव ने यह साबित कर दिया है कि मातृत्व कभी रुकावट नहीं, बल्कि सबसे बड़ी ताकत है। ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2025-26 में उन्होंने 145 किलो वजन उठाकर सबको हैरान कर दिया। खास बात यह रही कि यह उपलब्धि उन्होंने अपने गर्भावस्था के सातवें महीने में हासिल की। मंच पर जब सोनिका ने यह कारनामा किया, तो वहां मौजूद हर व्यक्ति उनकी हिम्मत और जज्बे का कायल हो गया।

प्रेग्नेंसी कोई बीमारी नहीं- सोनिका यादव

सोनिका ने ये कारनामा करने के बाद कहा है कि “मैं चाहती हूं कि लोग प्रेग्नेंसी को बीमारी की तरह न देखें। अगर सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास हो, तो महिलाएं फिटनेस और अपने सपनों दोनों को साथ निभा सकती हैं।” उनका यह संदेश आज देशभर की महिलाओं को नई दिशा दे रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के दौरान ही लोग उनकी हौसला-अफजाई करने लगे थे, लेकिन जब उन्होंने मंच पर वजन उठाया, तो हर किसी की आंखों में गर्व और सम्मान झलकने लगा।

2023 में शुरू की पावरलिफ्टिंग की यात्रा

सोनिका की यह सफलता एक दिन में नहीं बनी। उन्होंने 2023 में पावरलिफ्टिंग की शुरुआत की थी। उस समय उन्होंने ग्लोबल एथलीट्स से ऑनलाइन ट्रेनिंग ली और एक्सपर्ट सुपरविजन में खुद को तैयार किया। मेहनत और अनुशासन ने उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। परिणामस्वरूप, उन्होंने इस प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपने और दिल्ली पुलिस दोनों का नाम रोशन किया।

ड्यूटी और फिटनेस दोनों में संतुलन

दिल्ली पुलिस की यह जांबाज कॉन्स्टेबल सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, एक जिम्मेदार अधिकारी भी हैं। वह कम्युनिटी पुलिसिंग सेल में अपनी सेवाएं दे रही हैं और साथ ही रोजाना फिटनेस की ट्रेनिंग भी जारी रखती हैं। उनका कहना है कि “महिला होने का मतलब सिर्फ जिम्मेदारियां निभाना नहीं, बल्कि अपनी सीमाओं को चुनौती देना भी है।” प्रेग्नेंसी के दौरान भी उन्होंने वर्कआउट नहीं छोड़ा और हर दिन खुद को प्रेरित करती रहीं।

दूसरी प्रेरणाओं से ली सीख

सोनिका ने बताया कि जब उन्होंने इंटरनेट पर खोज की, तो उन्हें पता चला कि लूसी मार्टिन्स नाम की एक महिला ने भी गर्भावस्था के दौरान वेटलिफ्टिंग की थी। इससे उन्हें प्रेरणा मिली और उन्होंने इंस्टाग्राम पर लूसी से संपर्क कर ट्रेनिंग के लिए सलाह ली। आज सोनिका खुद लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज