जैनिक सिनर, इगा स्वियाटेक, कार्लोस अल्काराज और नाओमी ओसाका (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
खेल

अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे सिनर और स्वियातेक, पूर्व चैंपियन ओसाका और अल्कराज को मिली मात

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर और इगा स्वियातेक ने आसान जीत के साथ अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बनाई लेकिन पूर्व चैंपियन नाओमी ओसाका और कार्लोस अल्कराज को बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

मृणाल पाठक

न्यूयॉर्क: दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर और इगा स्वियातेक ने अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बना ली है। सिनर ने पुरुष वर्ग के एकल मैच में एलेक्स मिशेलसन को एक घंटे, 39 मिनट में 6-4, 6-0, 6-2 से हराया। जबकि महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त स्वियातेक ने जापान की क्वालीफायर एना शिबहारा को 6-0, 6-1 से हराया। यह मैच केवल 65 मिनट तक चला।

इटली के खिलाड़ी की इस सत्र में यह 50वीं जीत है। उनका अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के क्रिस्टोफर ओ'कोनेल से होगा। लेकिन अल्कराज ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में चले आ रहे 15 मैचों के विजय अभियान को आगे नहीं बढ़ा सके। उन्हें दूसरे दौर में विश्व के 74वीं रैंकिंग वाले खिलाड़ी बोटिक वान डी ज़ैंडस्चुल्प से 6-1, 7-5, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा। अल्कराज ने जून में फ्रेंच ओपन और जुलाई में विंबलडन जीता था।

अमेरिकी ओपन में दो बार की चैंपियन ओसाका भी दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाई। उन्होंने मैच के महत्वपूर्ण अवसरों पर फोरहैंड से गलतियां की और आखिर में उन्हें कैरोलिना मुचोवा ने 6-3, 7-6 (5) से हरा दिया। पांचवीं वरीयता प्राप्त और 2021 के चैंपियन दानिल मेदवेदेव और दसवीं वरीयता प्राप्त एलेक्स डी मिनौर भी तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। मिनौर का अगला मुकाबला डैन इवांस से होगा।

महिला वर्ग में इटली की जैस्मिन पाओलिनी ने कारोलिना प्लिस्कोवा के पांव की चोट के कारण मैच से हट जाने से तीसरे दौर में प्रवेश किया। उनका अगला मुकाबला 30वीं वरीयता प्राप्त यूलिया पुतिनत्सेवा से होगा। महिला वर्ग में जेसिका पेगुला, अन्ना कलिंस्काया, ल्यूडमिला सैमसोनोवा और डायना श्नाइडर भी तीसरे दौर में पहुंचने वाली खिलाड़ियों में शामिल हैं। पेगुला ने अमेरिका की अपनी साथी सोफिया केनिन को हराया।

चौथी वरीयता प्राप्त और 2022 की विंबलडन चैंपियन ऐलेना रयबाकिना पीठ के निचले हिस्से की चोट के कारण अपने दूसरे दौर के मैच से पहले टूर्नामेंट से हट गईं, जिससे फ्रांसीसी क्वालीफायर जेसिका पोंचेट अगले दौर में पहुंचने में सफल रही। पुरुष वर्ग में सातवीं वरीयता प्राप्त हर्बर्ट हर्काज़ को जॉर्डन थॉम्पसन ने सीधे सेटों में पराजित करके बाहर का रास्ता दिखाया। 16वीं वरीयता प्राप्त सेबेस्टियन कोर्डा भी आगे नहीं बढ़ पाए। उन्हें टॉमस मचाक ने हराया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान