नई दिल्ली: टीम इंडिया (Team India) के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह कई तरह के वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते रहते हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद भी करते हैं। उनके रील्स पोस्ट होते ही वायरल हो जाते हैं। इसी बीच धवन ने एक बार फिर से अपने इंस्टाग्राम से एक रील पोस्ट किया है। जिसमें भारतीय टीम के धाकड़ ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) भी दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल, रविंद्र जडेजा चोट के वजह से टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर हो गए हैं। इस समय वह चोट से उबर रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर इन दोनों खिलाड़ियों का यह वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धवन भंगड़ा करते हुए नज़र आ रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि, जडेजा स्ट्रेचर पर बैठे हैं और उनके घुटने में पट्टी बंधी हुई है। साथ ही धवन उनके पीछे डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। जडेजा को देखने के बाद धवन अपने ही अंदाज में डांस करने लगते हैं। तभी जडेजा भारतीय ओपनर शिखर की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं, 'इसकी शादी करवा दीजिए। जिम्मेदारी आएगी तो सुधार जाएगा।'
सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर गब्बर ने अपने इस वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर उनके फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों को जडेजा और धवन का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में धवन ने लिखा, 'नहीं-नहीं, अभी नहीं। थोड़ा करो इंतजार।' बता दें कि, जडेजा को एशिया कप 2022 के दौरान घुटने में चोट आई थी।