शॉन पोलाक 
खेल

शॉन पोलाक का बड़ा बयान- वाइड पर बॉलर्स को मिल सकती है बड़ी छूट, ICC कर रहा विचार

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व कप्तान शॉन पोलाक ने कहा कि, ICC क्रिकेट समिति अब गेंदबाजों को वाइड पर थोड़ी अधिक छूट देने की दिशा में काम कर रही है क्योंकि मौजूदा नियम उन पर बहुत सख्त है।

राहुल गोस्वामी

डरबन: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व कप्तान शॉन पोलाक ने कहा कि, ICC क्रिकेट समिति अब गेंदबाजों को वाइड पर थोड़ी अधिक छूट देने की दिशा में काम कर रही है क्योंकि मौजूदा नियम उन पर बहुत सख्त है, विशेषकर तब जबकि बल्लेबाज आखिरी क्षणों में मूवमेंट करते हैं। वनडे और टी-20 में, बल्लेबाज गेंदबाज की लाइन और लेंथ को बिगाड़ने के लिए क्रीज पर अंतिम पलों में मूवमेंट करते हैं जिससे अक्सर गेंद वाइड हो जाती है।

इस बाबत पोलाक ने कहा कि, ‘‘मैं आईसीसी क्रिकेट समिति का हिस्सा हूं और हम वाइड गेंद पर गेंदबाजों के लिए कुछ और छूट लाने पर विचार कर रहे हैं। मुझे लगता है कि इसको लेकर नियम गेंदबाजों के प्रति बहुत सख्त हैं। अगर कोई बल्लेबाज आखिरी मिनट में उछलता है, तो यह वास्तव में गेंदबाजों के लिए आदर्श स्थिति नहीं होती है। मुझे लगता है कि एक गेंदबाज को अपने रन अप की शुरुआत में यह जानना जरूरी है कि वह कहां गेंदबाजी कर सकता है।''

इसके साथ ही पोलाक ने कहा कि, ‘‘मौजूदा नियमों के अनुसार अगर गेंदबाज के गेंद छोड़ने से तुरंत पहले बल्लेबाज अपनी जगह बदलता है तो इससे गेंद वाइड दे दी जाती है। मैं इस नियम में थोड़ा बदलाव चाहता हूं।''

वहीं गेंदबाजों को नसीहत देते हुए इस 51 वर्षीय ऑलराउंडर ने कहा कि, बॉलर को रन अप के समय पता होना चाहिए कि उसे कहां गेंदबाजी करनी है। उन्होंने कहा कि, ‘‘मैं चाहता हूं कि एक गेंदबाज को रन अप के समय पता होना चाहिए कि उसे कब, क्यों या कैसी गेंद करनी है। एक गेंदबाज से यह उम्मीद कैसे की जा सकती है कि वह गेंदबाजी करते समय आखिरी सेकंड में अपनी रणनीति बदल देगा। उसे पहले ही स्पष्ट रूप से पता होना चाहिए कि उसे कहां गेंदबाजी करनी है। यह मुख्य पहलू है जिस पर हम चर्चा कर रहे हैं।''

पोलाक ने यह भी कहा कि दक्षिण अफ्रीका को आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में अपने खिलाड़ियों के अनुभव का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम में अधिकतर वही खिलाड़ी शामिल हैं जो (वनडे) विश्व कप (2023) में खेले थे, जहां हम सेमीफाइनल में पहुंचे थे और ऑस्ट्रेलिया से हार गए थे।''

पोलाक की मानें तो , ‘‘हमारी टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो IPL में खेलते रहे हैं और उपमहाद्वीप की परिस्थितियों से अच्छी तरह से अवगत हैं। इससे दक्षिण अफ्रीका को मदद मिल सकती है। हमारी टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना चुकी है और उम्मीद है कि कुछ युवा खिलाड़ी सामने आएंगे। इससे हमारी टेस्ट क्रिकेट को मजबूती मिलेगी।'' (एजेंसी इनपुट के साथ)

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए