आईपीएल 2025 के सभी कप्तान (सोर्स- सोशल मीडिया) 
खेल

आईपीएल 2025 की शुरुआत में ही इन दो युवा खिलाड़ियों ने मचा दिया है तहलका

अब तक इस सीजन कुल पांच मुकाबले खेले गए हैं और इसने कम सयम में ही कुछ युवा खिलाड़ियों की खूब चर्चा हो रही है।

संजय सिंह बिष्ट

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 अभी अपने शुरुआती चरण में है। अब तक इस सीजन कुल पांच मुकाबले खेले गए हैं और इसने कम सयम में ही कुछ युवा खिलाड़ियों की खूब चर्चा हो रही है। अपने प्रदर्शन के दम पर इन खिलाड़ियों ने पूरी दुनिया में अपना नाम बना लिया है। जी हां, दरअसल, हम विग्नेश पुथुर और शशांक शर्मा की बात कर रहे हैं। विग्नेश पुथुर ने इस साल मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया है। दूसरी तरफ आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले शशांक सिंह इस साल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं।

विग्नेश पुथुर ने मुंबई इंडियंस के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। हांलाकि इस मैच को मुंबई इंडियंस हार गई थी, लेकिन इस युवा स्पिन गेंदबाज ने अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर क्रिकेट जगत में चर्चाओं का बाजार अपने नाम किया। दूसरी तरफ शशांक सिंह ने इतनी खतरानक बल्लेबाजी की कि एक वक्त हारे हुए मैच को दिल्ली के नाम किया और लखनऊ के मुंह से जीत छीन ली।

विग्नेश पुथुर

विग्नेश पुथुर केरल के रहने वाले हैं। वो एक लेग स्पिन गेंदबाज हैं। इस वक्त पुथुर काफी यंग खिलाड़ी हैं। इस खिलाड़ी ने अपने पहले ही आईपीएल मुकाबले में धमाल मचा दिया। उन्होंने इस मैच में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और दीपक हुड्डा जैसे बल्लेबाजों को आउट किया। पुथुर ने इतने बड़े मंच में डेब्यू के दौरान 3 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने महज 32 रन दिए। खेल जगत की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शशांक सिंह

इस वक्त आशुतोष शर्मा किसी परिचय के मौहताज नहीं हैं। इसके पीछे की वजह उनका आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर किंग्स के खिलाफ खेली गई पारी है। उन्होंने अपनी दमदार पारी की बदौलत लखनऊ के जबड़े से जीत छीन ली। इस रोमांचक मुकाबले में आशुतोष 31 गेंदों पर 66 रन की मैच जीताऊ पारी खेली। इस कमाल की पारी के लिए आशुतोष को प्लेयर ऑफ द मैच भी दिया गया।

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी