ऋषभ पंत और संजीव गोयन्का (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
खेल

ये केएल राहुल नहीं है...लखनऊ की हार पर संजीव गोयन्का ने पंत को गुस्सा नहीं बल्कि प्यार किया

संजीव गोयन्का पिछले साल आईपीएल 2024 से सुर्खियों में आए थे। तब उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में वो तब के कप्तान केएल राहुल पर गुस्सा करते हुए दिखाई दिए थे।

संजय सिंह बिष्ट

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम को पंजाब से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने पंजाब के सामने 171 रन बनाए। इस स्कोर को पंजाब किंग्स ने 8 विकेट रहते हासिल कर लिया। मैच में हार के बाद एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत को फैंस ट्रोल करने लगे हैं।

ऋषभ पंत का आईपीएल 2025 कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने कप्तान के तौर पर इस टीम के लिए अब तक निराशाजनक प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहले मैच में दिल्ली के खिलाफ एक रन भी नहीं बनाया। इसके बाद दूसरे मुकाबले में 15 और इस मैच में मात्र 2 रन बनाकर पेवेलियन चले गए।

पंत कप्तान  के तौर पर हो रहे है असफल

ऋषभ पंत को इस साल लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने 27 करोड़ की भारी रकम देकर खरीदा था। लेकिन अब तक पंत इस रकम की भरपाई नहीं कर पाए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग लखनऊ के मालिक संजीव गोयन्का की फोटो को भी शेयर कर रहे हैं। संजीव गोयन्का पिछले साल से सुर्खियों में आए। उनका सुर्खियों में आने के पीछे का कारण केएल राहुल के साथ गुस्सा करना था।

गोयन्का ने पिछले साल केएल राहुल पर दिखाया था गुस्सा

दरअसल, पिछले साल केएल राहुल लखनऊ सुपर जाएंट्स की कमान संभाल रहे थे। इसके बाद केएल की कप्तानी में लखनऊ की टीम एक मैच हारी थी। जिसके बाद संजीव गोयन्का केएल के साथ एक वीडियो के दौरान गुस्से में दिखे। उस वक्त उनका ये वीडियो खूब वायरल हुआ।

हार के बाद भी पंत के साथ मुस्कुराएं गोयन्का

अब इस साल जब पंत कप्तान के तौर पर खुद सही प्रदर्शन नहीं कर पा रहे है। इसके अलावा उनकी टीम भी मैच हार रही हैं, तो ऐसे में कई लोगों को लग रहा है कि संजीव गोयन्का केएल राहुल की तरह पंत के साथ भी गुस्से वाला व्यवहार करेंगे। लेकिन मंगलवार को पंजाब के खिलाफ मिली हार में ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ।

लखनऊ सुपर जाएंट्स के मैच हारने के बाद पंत के साथ उनके मालिक संजीव का वीडियो देखा गया। इस वीडियो में वो पंत के साथ हस्ते-मुस्कुराते बात कर रहे थे। इस दौरान लखनऊ के कप्तान और मालिक के बीच कई देर तक वार्ता हुई। बात करते वक्त संजीव के चेहरे पर मुस्कुराहट देखी गई। जिससे साफ जाहिर होता है लखनऊ की टीम के मालिक अभी तक तो पंत ने नाराज नहीं हैं। अब आगे आने वाले मैचों में दखना होगा कि ऋषभ अपनी टीम को आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की रेस तक पहुंचा पाते हैं या फिर नहीं।

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ