खेल

Pakistan के खिलाफ Virat Kohli की विस्फोटक पारी पर Sachin Tendulkar खुद को रोक नहीं पाए, देखिए उन्होंने क्या कहा

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

आज भारत और पाकिस्तान के खिलाफ बेहद रोमांचक मुकाबले में (India vs Pakistan T20 World Cup, 2022) रन चेज़ करते हुए भारत ने 160 रनों के लक्ष्य को आखिरी गेंद में हासिल कर लिया और जबरदस्त जीत हासिल की। इस हाई वोल्टेज मैच में विराट कोहली की बल्लेबाज़ी कमाल की रही। उनकी बल्लेबाजी के कायल हो गए, क्रिकेट के शहंशाह सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar)। किंग कोहली के चौके-छक्कों की खुलेआम तारीफ करते हुए उन्होंने विराट को आगे भी बेहतरीन प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

आज खेले गए महायुद्ध में भारत की नैय्या पार लगाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई भारतीय टीम के पूर्व धांसू कप्तान और मौजूदा खतरनाक बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) ने और 5वें विकेट में उनके साथ शतकीय साझेदारी निभाने वाले हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने। विराट कोहली ने आज की यादगार पारी में 53 गेंदों में 154.72 की स्ट्राइक रेट से 6 जानदार चौके और 4 शानदार छक्के की मदद से कुल 82 रनों की नाबाद पारी खेली।

https://twitter.com/sachin_rt/status/1584159256567128064?t=R8xZQFDFSlF-mXaEPBAOvg&s=19

सचिन तेंडुलकर ने विराट की बल्लेबाज़ी की तारीफ करते हुए कहा, विराट, यकीनन यह आपके जीवन की बेहतरीन पारी रही। 19वें ओवर में रऊफ की गेंदबाज़ी में आपका छक्का लाजवाब था। बस यूं ही खेलते रहें।"

https://twitter.com/sachin_rt/status/1584160266064785410?t=Qm3AWOhfi5D8dEsaHPXEfQ&s=19

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) ने विराट कोहली के साथ हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की साझेदारी की भी बड़ी तारीफ की। गौरतलब है कि आज के मुक़ाबले में हार्दिक पांड्या ने 37 गेंदों में 40 रनों की बेहद महत्त्वपूर्ण पारी खेली। इस पारी में उनके बल्ले से 1 तगड़ा चौका और 2 जानदार छक्के शामिल रहे।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए