- विनय कुमार
आज नीदरलैंड्स के खिलाफ सिडनी में खेले गए मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड को भारी अंतर से हरा दिया। कप्तान रोहित शर्मा ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 39 गेंदों में 135.9 की स्ट्राइक रेट से 4 चौके और 3 शानदार छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। इस मैच में उन्होंने भारत के पूर्व ऑल राउंडर और 'सिक्सर किंग' (Sixer King) युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया और उनसे आगे निकल गए। अब इस मामले में उनके आगे सिर्फ क्रिस गेल (Chris Gayle) हैं।
T20 World Cup का इतिहास बताता है कि ICC T20 World Cup में रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain Team India) सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। गुरूवार, 27 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ 53 रनों की पारी में उन्होंने 3 छक्के ठोके। इन 3 छक्कों को मिलाकर उनके बल्ले से T20 World Cup में अब तक कुल 34 छक्के निकल चुके हैं। उन्होंने युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के 33 लाजवाब छक्कों का कीर्तिमान तोड़ दिया और युवराज से आगे निकल गए। विराट कोहली (Virat Kohli) इस सूची में 26 छक्कों के साथ फिलहाल तीसरे भारतीय बल्लेबाज पर हैं।
रिकॉर्ड्स बताते हैं कि T20 World Cup में सबसे ज्यादा छ्क्के जमाने में वेस्ट इंडीज़ के महाविस्फोटक बल्लेबाज़ क्रिस गेल (Chris Gayle) ने लगाए हैं। उन्होंने कुल खेले 33 मैचों में 63 छक्के ठोके हैं। अब दूसरे पायदान पर 35 मैचों में 34 छक्कों के साथ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं। गौरतलब है कि भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने T20 वर्ल्ड कप की 31 मैचों में कुल 33 छक्के ठोके थे। उनके बाद चौथे नंबर पर 24 मैचों में 31 छक्कों के साथ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑल-राउंडर शेन वॉट्सन (Shane Watson) और 32 मैचों में 31 छक्कों ने आठ डेविर वार्नर (David Warner) मौजूद हैं।