खेल

फेडरर के साथ चिर-प्रतिद्वंद्वी नडाल भी लगे रोने, विराट कोहली ने कहा- 'अब तक की सबसे खूबसूरत तस्वीर'

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर (Roger Federer) ने शुक्रवार को अपने करियर का आखिरी टूर्नामेंट लेवर कप खेला। हालांकि, वह पाने आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज नहीं कर पाए। इस आखिरी टूर्नामेंट में फेडरर ने राफेल नडाल (Rafael Nadal) के साथ जोड़ी बनाई थी।वह इस मुकाबले के बाद काफी भावुक नज़र आए। उनकी आँखों में आंसू थे। उनके साथ ही राफेल नडाल भी रोते दिखाई दिए। जिसके बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। 

विराट कोहली ने अपने ट्विटर पर रोजर फेडरर और राफेल नडाल की वो तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों काफी भावुक नज़र आ रहे हैं।इतना ही नहीं, उन्होंने दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है। 

https://twitter.com/imVkohli/status/1573563786924990465

विराट कोहली ने कैप्शन में लिखा, 'किसने सोचा था कि प्रतिद्वंद्वी एक-दूसरे के प्रति ऐसा महसूस कर सकते हैं। यही खेल की खूबसूरती है। यह मेरे लिए अब तक की सबसे खूबसूरत खेल की तस्वीर है। जब आपके साथी आपके लिए रोते हैं, तो आप जानते हैं कि आप भगवान के दिए टैलेंट के साथ क्या कर पाए हैं। इन 2 के लिए सम्मान के अलावा कुछ नहीं।'

बता दें कि, रोजर फेडरर ने अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम खिताब 28 जनवरी 2018 को ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था। उस समय उनका यह खिताबी मुकाबला क्रोएशिया के मारिन सिलिच के साथ था। फेडरर ने अपने करियर में अब तक 20 ग्रैंडस्लैम जीत चुके हैं। हालांकि, बाद में राफेल नडाल ने इसी साल उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं, आखिरी बार फेडरर ने 2021 के फ्रेंच ओपन में हिस्सा लिया था। 

INS Betwa: 22 साल पुराने युद्धपोत की क्या है खासियत? भाप से चलता था इंजन, अब मिलेगी डीजल की ताकत

महादेव ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों के 33 ठिकानों पर छापेमारी

दिल्ली से बिहार, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद का हवाई सफर हुआ दोगुना, 15 दिन में 50% तक बढ़ा किराया

जाकिर नाइक के IRF पर तीसरी बार प्रतिबंध क्यों लगा? जानिए 2016 से अब तक क्या-क्या हुआ

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और ट्रक की भिड़ंत में 26 लोगों की मौत