खेल

गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगे भारतीय खिलाड़ी, खास अंदाज में दी देशवासियों को बधाई

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: भारत आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) मना रहा है। आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 में भारतीय संविधान को लागू किया गया था। इस खास मौके पर सेना की परेड निकलती है। इस मौके पर सभी लोग एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दे रहे हैं। आम जनता के साथ भारतीय खिलाड़ी (Indian Cricketers) भी देशभक्ति के रंग में नज़र आ रहे हैं। 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने ट्वीट कर गणतंत्र दिवस की बधाई दी है।

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज, कल और हमेशा हमें अपने गौरवशाली राष्ट्र पर गर्व रहेगा।'

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट कर लिखा, 'भारत के 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे महान राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने वाले सभी लोगों के बलिदान को याद करने का दिन।'

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने ट्वीट कर लिखा, 'कुछ राष्ट्रों ने राजा के सामने झुकना चुना, हम गणतंत्र बनने के लिए लड़े! जय हिन्द। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज गेंदबाज और कोच अनिल कुंबले ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई।

भारतीय टीम  के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई।

भारतीय टीम के दिग्गज गेंदबाज  हरभजन सिंह ने ट्वीट कर लिखा, '74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज का दिन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने और उनके आदर्शों की रक्षा के लिए हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने का दिन है। आइए हम अपने देश को समृद्ध और मजबूत बनाने की शपथ लें। मुझे मेरे देश पर गर्व है।'

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम

क्रिकेट के मैदान से सियासत तक चहल की नई पारी! BJP में बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही आया पहला रिएक्शन

LPG गैस वाले सावधान! 75 लाख ग्राहकों के कटे नाम; तुरंत करें ये काम, नहीं तो कट जाएगा आपका नाम