रणधीर सिंह (सौजन्यः एक्स)  
खेल

एशियन ओलंपिक काउंसिल के अध्यक्ष बने रणधीर सिंह, पहली बार किसी भारतीय को मिली यह जिम्मेदारी

अनुभवी खेल एडमिस्ट्रेटर रणधीर सिंह को एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। वह इस पद को संभालने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। अब वह 2024 से 2028 तक यह कार्यकाल संभालने वाले हैं।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: अनुभवी खेल एडमिस्ट्रेटर रणधीर सिंह को एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। वह इस पद को संभालने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। आज यानी 8 सितंबर को उन्हें इस महाद्वीपीय संस्था की 44वीं आम सभा के दौरान यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि रणधीर ओसी अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र योग्य उम्मीदवार थे। उनका चयन सर्वसम्मति से किया गया। ऐसे में अब वह 2024 से 2028 तक यह कार्यकाल संभालने वाले हैं।

यह 77 वर्षीय कुशल प्रशासक 2021 से ओसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष थे। उन्होंने कुवैत के शेख अहमद अल-फहद अल-सबा की जगह ली है, जिन पर नैतिकता के उल्लंघन के कारण इस साल मई में खेल प्रशासन से 15 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था। भारतीय और एशियाई खेल संस्थाओं में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहे रणधीर को खेल मंत्री मनसुख मांडविया और एशिया के सभी 45 देशों के शीर्ष खेल प्रशासकों की उपस्थिति में आधिकारिक तौर पर ओसीए अध्यक्ष चुना गया।

रणधीर पंजाब के पटियाला के रहने वाले हैं और उनका परिवार शुरू से खेलों से जुड़ा रहा है। उनके चाचा महाराजा यादवेंद्र सिंह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलते थे और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के सदस्य थे। उनके पिता भलिंदर सिंह भी प्रथम श्रेणी क्रिकेटर थे। वह 1947 और 1992 के बीच आईओसी सदस्य रहे थे। रणधीर भी 2001 से 2014 तक आईओसी के सदस्य रहे थे। इसके बाद वह मानद सदस्य के रूप में आईओसी से जुड़े रहे।

रणधीर सिंह पांच बार के ओलंपिक निशानेबाज रहे हैं। उन्होंने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है, वह यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय निशानेबाज थे। उन्होंने 1978 में बैंकॉक में हुए एशियाई खेलों के दौरान गोल्ड मेडल जीता है। उन्हें 1979 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रणधीर सिंह उस भारतीय टीम का हिस्सा थे जिसने दिल्ली में 1982 के एशियाई खेलों के दौरान सिल्वर मेडल जीता था। वहीं 1968 से 1984 तक, उन्होंने मिश्रित ट्रैप में पांच ओलंपिक खेलों में भाग लिया। वे करणी सिंह के बाद पांच ओलंपिक में भाग लेने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी थे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज