File Photo 
खेल

Ramiz Raja ने Virat Kohli को बनाया Babar Azam की ढाल, आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जबाव

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ़ रमीज़ राजा (Ramiz Raja) ने T20I Cricket में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म (Babar Azam Captain Pakistan Cricket Team) की हालिया स्ट्राइक रेट पर उंगलियां उठा रहे आलोचकों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि विराट कोहली (Virat Kohli) की सेंचुरी के बाद भारत के Asia Cup-2022 से बाहर होने की बात भुला दी गई। क्या पाकिस्तान ऐसा कर पाएगा ? 

गौरतलब है कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म फिलहाल ICC Batting World Rankings में टॉप पांच में मौजूद हैं। महीने भर पहले तक वे करीब 3 साल तक टॉप पर विराजमान थे।  World Baने टी20 रैंकिंग में लगातार अपना दबदबा कायम रखा है। इस समय टॉप पर मोहम्मद रिजवान, दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव और तीसरे पायदान पर बाबर आज़म मौजूद हैं।

T20 में जानदार प्रदर्शन के बावजूद बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान स्कोरिंग रेट की वजह से आलोचकों के निशाने पर हैं। एक चैनल से अपनी खास बातचीत में रमीज राजा ने कहा, ”पहले हम शुरुआत में ही डगमगा जाते थे। बेशक, हम फाइनल में पहुंचे और बढ़िया नहीं खेले। एक दिन खराब हो सकता है। Asia Cup में और भी टीमें थीं। फाइनल में नहीं पहुंचने के लिए टीम इंडिया की जबरदस्त आलोचना होनी चाहिए थी, लेकिन उनके चाहनेवाले और मीडिया ऐसा नहीं करते।"

रमीज राजा ने आगे कहा कि Asia Cup T20I-2022 में भारत ने अपने अंतिम मैच में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ मैच खेला था। जिसमें विराट कोहली (Virat Kohli) ने सेंचुरी ठोकी थी। उसके बाद वे एशिया कप भूल गए। क्या पाकिस्तान ऐसा कर पाएगा। सवाल उठाए जा रहे हैं कि बाबर आज़म ने सेंचुरी लगाई, बनाया, लेकिन उनकी स्ट्राइक रेट 135 थी,, जबकि डेविड वार्नर (David Warner) की 147.3 थी। यह बेकार बातें हैं।

गौरतलब है कि इंग्लैंड ने पाकिस्तान के अपने हालिया दौरे में 7 मैचों की T20 सीरीज में पाकिस्तान को (ENG vs PAK T20I Series, 2022) 4-3 से हरा दिया। लाहौर मेइनखेल गए अंतिम मैच में इंग्लैंड की तरफ से जीत के लिए मिले 210 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 142 रन ही बना पाई और सीरीज हार गई थी। 

बिहार के कई जिलों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, नेपाल के काशी में भी हिली धरती

24 नवंबर 2026 : आज देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस-खेल-मनोरंजन और मौसम की इन खबरों पर रहेगी नजर

PF का पैसा ATM-UPI से निकलेगा, 3 दिन में क्लेम सेटल, तुरंत जानें कैसे और कब?

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट