PIC:@BCBtigers/Twitter 
खेल

बारिश ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, डकवर्थ-लुईस पद्धति से जीत सकता है बांग्लादेश

किर्तेश ढोबले

एडीलेड: भारत और बांग्लादेश के बीच बुधवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप मुकाबले को बारिश के कारण रोकना पड़ा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 184 रन बनाए जिसके जवाब में बांग्लादेश ने सात ओवर में बिना विकेट खोए 66 रन बना लिए थे जब बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा। इस समय लिटन दास 26 गेंद में 59 जबकि नजमुल हुसैन शंटो सात रन बनाकर खेल रहे थे।डकवर्थ-लुईस पद्धति के तहत बांग्लादेश 17 रन से आगे हैं।

https://twitter.com/ICC/status/1587766448105164801

इस बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। एडिलेड में बारिश रुक गई है और जल्द ही मैच शुरू हो जाएगा। लेकिन इस मैच में चार ओवर कट गए हैं। जिसके मद्देनजर  बांग्लादेश को रिवाइज्ड टारगेट 16 ओवर में 151 रन का है।  बता दें कि, पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 184 रन बनाए थे।  वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 7 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 66 रन बना लिए थे।

184 रन  का लक्ष्य 

विराट कोहली के नाबाद 64 और केएल राहुल (KL Rahul) के 50 रन की बदौलत इंडिया ने बांग्लादेश के सामने 184 का लक्ष्य रखा। वहीं, बांग्लादेश की और से हसन महमूद ने तीन जबकि शाकिब अल हसन ने दो विकेट चटकाए। 

बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) ने इतिहास रच दिया। विराट कोहली ने 16 रन बनाते ही टी20 वर्ल्ड कप में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह रिकॉर्ड पहले श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धने के नाम पर दर्ज था। अब विराट ने उन्हें पीछे छोड़ यह खास रिकॉर्ड अपने नाम पर दर्ज कर दिया है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन