खेल

रेलवे क्रिकेट के दिग्गज सैयद हैदर अली का निधन

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: घरेलू क्रिकेट के दिग्गज सैयद हैदर अली का लंबी बीमारी से जूझने के बाद निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। हैदर का निधन शनिवार को प्रयागराज में हुआ, उनके परिवार में दो बेटे सैयद शेर अली और रजा अली हैं। बायें हाथ के बेहतरीन स्पिनर हैदर अली कभी भारत के लिये नहीं खेल सके। 

पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर रजा ने कहा, ‘‘पिछले कुछ समय से उन्हें छाती में जकड़न हो रही थी। डॉक्टर से जांच के बाद हम घर लौट रहे थे कि अचानक वह गिर गये। उनका शनिवार को दोपहर करीब डेड़ बजे निधन हुआ।''

हैदर अली ने 1963-64 सत्र में रेलवे के लिये प्रथम श्रेणी पदार्पण किया था और करीब 25 साल तक टीम के लिये खेले थे। उन्होंने 113 प्रथम श्रेणी मैचों में 366 विकेट झटके जिसमें उन्होंने तीन बार 10 विकेट और 25 बार पांच विकेट चटकाये। (एजेंसी)

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार