पीवी सिंधु (सोर्स- सोशल मीडिया) 
खेल

Japan Open: जापान ओपन में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु, खिताब से सिर्फ दो कदम दूर

PV Sindhu Japan Open: जापान ओपन 2026 में भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने इतिहास रचते हुए महिला एकल के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने सेमीफाइनल में ओलंपिक चैंपियन चेन यूफेई को शिकस्त दी।

सृष्टि मौर्य

PV Sindhu Reaches Japan Open 2026 Final: भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान ओपन 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में खेले गए महिला एकल सेमीफाइनल में सिंधु ने चीन की विश्व नंबर-4 और टोक्यो ओलंपिक चैंपियन चेन यूफेई को हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया।

एक के बाद एक गेम करतीं रहीं अपने नाम

पीवी सिंधु ने पहला गेम 21-19 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में भी वो 15-10 की बढ़त बनाए हुए थीं, तभी 'चेन यूफेई हैमस्ट्रिंग' चोट के कारण मुकाबला जारी नहीं रख सकीं और रिटायर हर्ट हो गईं। इसके साथ ही सिंधु फाइनल में पहुंच गईं।

हार के सिलसिले को किया खत्म

ये पीवी सिंधु का पिछले दो वर्षों में पहला 'बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड' टूर फाइनल होगा। सेमीफाइनल मुकाबले में चेन के चोटिल होने से पहले भी सिंधु शानदार लय में दिखीं। खास बात ये है कि सिंधु पिछले पांच मुकाबलों में लगातार चेन से हार चुकी हैं। ऐसे में उन्होंने आक्रामक स्मैश और बेहतरीन कोर्ट कवरेज के दम पर चेन के खिलाफ लगातार पांच हार के सिलसिले को भी खत्म कर दिया और लगभग तीन साल बाद किसी सुपर-750 टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका अपने नाम कर लिया।

सिंधु को मिला वॉकओवर

जापान ओपन 2026 के फाइनल तक पहुंचने के अपने इस यादगार सफर में पीवी सिंधु ने कोर्ट पर जबरदस्त खेल दिखाया। टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल, राउंड ऑफ 16 मुकाबले में भारतीय शटलर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन की वर्ल्ड नंबर-5 खिलाड़ी 'हान यूए' को मात्र 35 मिनट में सीधे गेमों में 21-16, 21-14 से शिकस्त दी। इस धमाकेदार जीत के साथ सिंधु ने चीनी खिलाड़ी के खिलाफ अपना हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भी 8-1 का कर लिया। इसके बाद क्वार्टरफाइनल में उनका मुकाबला जापान की पूर्व विश्व चैंपियन 'नोजोमी ओकुहारा' से होना था, लेकिन मैच से ठीक पहले ओकुहारा चोट के कारण टूर्नामेंट से हट गईं।

इस वॉकओवर की बदौलत सिंधु को बिना मैच खेले ही सीधे सेमीफाइनल का टिकट मिल गया, जिससे उन्हें सेमीफाइनल के बड़े मैच से पहले खुद को तरोताजा करने का अच्छा मौका मिला।

19 जुलाई को होगा खिताबी मुकाबला

अब फाइनल में सिंधु का सामना जापान की अकाने यामागुची और इंडोनेशिया की 'पुत्री कुसुमा वारदानी' के बीच दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से होगा।जापान ओपन का फाइनल मुकाबला रविवार, 19 जुलाई को सुबह 7:30 बजे भारतीय समयानुसार टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में खेला जाएगा, जहां सिंधु अपने करियर का पहला जापान ओपन खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगी।

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट